Ro no D15139/23

Brihaspati Grah Upay: गुरुवार को करें ये उपाय, कुंडली में कमजोर बृहस्पति ग्रह होगा मजबूत

आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत है या कमजोर. साथ ही कुछ ऐसे उपायों की भी चर्चा करेंगे, जिनसे बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

बृहस्पति ग्रह को गुरु के नाम से जाना जाता है. बृहस्पति को देवगुरु माना गया है. यह ज्ञान, धन, भाग्य, संतान, विवाह, धर्म, आध्यात्म, शिक्षा, न्याय और नैतिकता का कारक ग्रह माना जाता है. कुंडली में बृहस्पति की मजबूत स्थिति होने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रहती है, मान-सम्मान बढ़ता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.लेकिन जब कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो व्यक्ति को कार्यों में रुकावट, व्यापार में नुकसान, आर्थिक कठिनाइयों जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में यह आवश्यक है कि कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति सदैव मजबूत बनी रहे.

कुंडली में कमजोर बृहस्पति ग्रह के लक्षण

  • कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होने से विवाह और संतान प्राप्ति में देरी हो सकती है.
  • मनचाही नौकरी मिलने में परेशानियां आती हैं या नौकरी मिलने के बाद भी स्थिरता की कमी बनी रहती है.
  • आर्थिक दिक्कतें बढ़ती हैं और कर्ज बढ़ने की स्थिति बन सकती है.
  • स्वास्थ्य खराब रहता है, विशेषकर पेट से संबंधित समस्याएं जैसे अपच, गैस और पेट दर्द हो सकता है.

बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  • बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पुखराज की अंगूठी धारण करना उत्तम माना जाता है.
  • गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें.
  • गुरुवार के दिन जरूरतमंदों को वस्त्र, अनाज और फल का दान करें.
  • बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा करें और पीले रंग की मिठाई या व्यंजन का भोग लगाएं.
  • गुरु मंत्र — ॐ ग्रीं ग्रौं सः — का नियमित रूप से प्रतिदिन 108 बार जाप करें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

  • Related Posts

    कपड़ों से आती है पसीने की बदबू? इस आसान घरेलू उपाय से पाएं छुटकारा

    How to Remove Sweat Smell from Clothes: गर्मी हो या उमस वाला मौसम, ज्यादा पसीना आने की वजह से कपड़ों में अजीब सी बदबू बस जाती है. कई बार कपड़े धोने…

    Read more

    शिक्षक दिवस से जुड़े इस महान दार्शनिक के बारे में जानें 10 अनसुनी बातें, हर छात्र को लेनी चाहिए प्रेरणा

    Dr Sarvepalli Radhakrishnan Facts: हर साल 5 सितंबर को पूरा देश शिक्षक दिवस (Teachers Day) मनाता है. यह दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और अद्वितीय शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात