Ro no D15139/23

Basant Panchami Special Rajbhog Recipe: बसंत पंचमी पर बनाएं मुंह में घुलने वाली राजभोग मिठाई, त्योहार का आनंद होगा दोगुना

Basant Panchami Special Rajbhog Recipe: बसंत पंचमी के मौके पर आप बंगाल की पारंपरिक मिठाई राजभोग को घर पर बनाकर त्योहार का आनंद ले सकते हैं. यह मिठाई बहुत कम समय में बना जाती है.

Basant Panchami Special Rajbhog Recipe: किसी भी पर्व त्योहार के मौके पर मिठाई खाने की परंपरा तो बहुत पुरानी है. ऐसे में हर कोई बाजार से ही मिठाई लाकर खाते हैं. अब जब बसंत पंचमी का त्योहार सामने है तो आज हम आपको बंगाल की एक पारंपरिक मिठाई राजभोग की रेसिपी बताएंगे. इस मिठाई को आप घर पर बहुत ही आसानी बनाकर इस त्योहार का आनंद ले सकते हैं. इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है. इसका स्वाद भी मजेदार होता है. खास मौके पर बनाई जाने वाली यह मिठाई पनीर और ड्राई फ्रूट्स की फीलिंग के साथ तैयार होता है. तो चलिए जानते हैं राजभोग मिठाई बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी.

राजभोग बनाने की सामग्री

  • पनीर – 200 ग्राम
  • मैदा – 1 टेबल स्पून
  • पानी – 2 कप
  • चीनी – 1/2 kg
  • गोल्डन फूड कलर – 1/4 टी स्पून
  • केसर – 1/8 टी स्पून
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
  • बादाम – 8 (उबालकर छीले हुए)
  • पिस्ता – 8 (उबालकर छीले हुए)

 

राजभोग बनाने का तरीका

  • राजभोग बनाने के लिए आप पहले केसर, इलाइची पाउडर, बादाम और पिस्ते को एक साथ मिक्स कर लें.
  • फिर आप पानी में चीनी डालकर उसे मीडियम आंच पर लगातार चलाते रहें.
  • इसके पूरी तरह घुल जाने के बाद आप अब पनीर और मैदा को एक साथ नरम होने तक मिक्स करें.
  • इस मिश्रण को आप 6 – 8 बराबर भागों में गोलाकार और पतला करके इसमें ड्राई फ्रूट का मिश्रण रखें और इसे गोलाकार बॉल बनाकर बंद कर दें.
  • अब आप चीनी के पानी में घुलने के बाद उसमें फूड कलर डालकर आंच को तेज कर दें.
  • फिर आप इसमें पनीर बॉल्स डालकर तेज आंच पर ही 15 से 20 मिनट के लिए पकने दें.
  • आप इसमें हर 5 मिनट बाद पानी डालते रहें ताकि चीनी गाढ़ी न हो पाए.
  • लीजिए आपका राजभोग बनकर तैयार हो चुका है.
  • आप इसे ठंडा करके सबका मुंह मीठा करवा सकते हैं.
  • Related Posts

    Chhoti Diwali 2026: आज छोटी दिवाली पर भद्रा का साया, कैसे करें पूजा और दीपदान?

    Chhoti Diwali 2026: छोटी दिवाली आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को मनाई जा रही है. इसे  और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व दिवाली से…

    Read more

    कम खर्च, कम शोर और ढेर सारा सुकून, इस दिवाली अपनाएं स्लो लिविंग का तरीका

    Slow Living Diwali: दिवाली आते ही मन में कई तरह की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. घर की सफाई, नए कपड़ों की खरीदारी, मिठाइयों की लिस्ट, मेहमानों का स्वागत और घर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?