संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने अंतर्राज्यीय सीमा पाटेकोहरा बेरियर का किया औचक निरीक्षण

संभागायुक्त ने पाटेकोहरा चेकपोस्ट में जांच के दौरान अवैध धान परिवहन करते ट्रक के जप्ती की कार्रवाई की
– पाटेकोहरा बेरियर कार्यालय भवन की साफ-सफाई और व्यवस्थित करने के दिए निर्देश
– संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र लालूटोला का किया निरीक्षण
– धान उपार्जन केन्द्र लालूटोला में किसानों से चर्चा कर सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी
राजनांदगांव 16 जनवरी 2026। संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर ने अंतर्राज्यीय सीमा पाटेकोहरा बेरियर का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही छुरिया विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र लालूटोला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने पाटेकोहरा बेरियर में जांच के दौरान महाराष्ट्र राज्य से ट्रक के माध्यम से आ रहे अवैध धान को जप्त किया। उन्होंने पाटेकोहरा बेरियर के परिवहन विभाग द्वारा लिए जा रहे समझौता शुल्क की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बेरियर के भवन की साफ-सफाई करने तथा कार्यालय को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री राठौर ने छुरिया विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र लालूटोला का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र में किसानों से चर्चा कर उनसे मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान की गुणवत्ता, आद्र्रतामापी मशीन से धान की नमी और इलेक्ट्रानिक तौल मशीन के माध्यम से धान तौलाई का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से ऑनलाईन टोकन, नाप तौल, कोचियों एवं बिचौलियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के समय स्वच्छ, सूखा एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी होना चाहिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में मोटा, पतला, सरना धान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में  भंडारण, पेयजल, प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। धान उपार्जन केन्द्र लालूटोला में 935 किसानों द्वारा 267.875 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, तहसीलदार छुरिया श्री विजय कोठारी, सहायक खाद्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    लगातार सर्वे कर नाली से गुजरे पाइपलाइन एवं नल कनेक्शन को किया जा रहा शिफ्ट

      राइडिंग व वॉल्व स्थापित कर लो-प्रेशर की समस्या का किया जा रहा समाधान रायपुर. 16 फरवरी 2026. रायपुर नगर निगम में सभी जोनों के जल विभाग द्वारा नाली से…

    Read more

    उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में 03 करोड़ रू. के विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण

        दर्री जोन में बनेंगे 28 आंगनबाड़ी भवन, वहीं बस स्टाप व सामुदायिक भवन जनसेवा में हुये समर्पित रायपुर 16 फरवरी 2026 – प्रदेश के वाणिज्य उद्योग श्रम एवं…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला