Ro no D15139/23

संभागायुक्त एसएन राठौर ने आज तहसील कार्यालय राजनांदगांव और छुरिया तथा जनपद पंचायत छुरिया कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समयावधि में त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 16 जनवरी 2026। संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर ने आज तहसील कार्यालय राजनांदगांव और छुरिया तथा जनपद पंचायत छुरिया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। संभागायुक्त  राठौर ने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई और सत्यापन के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई और सत्यापन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में त्रुटिरहित तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त  एसएन राठौर ने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायालय में दर्ज प्रकरणों, राजस्व लंबित मामलों तथा सुनवाई के लिए निर्धारित तैयार प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय में सुनवाई के लिए पहुंचे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। संभागायुक्त ने कहा कि त्रुटि-सुधार संबंधित प्रकरणों में संबंधित पक्षकारों को अनिवार्य रूप से नोटिस जारी किए जाएं, जिससे समयबद्ध रूप से सुनवाई एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी जनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ समय-सीमा में किया जाना चाहिए। संभागायुक्त  राठौर ने छुरिया जनपद पंचायत कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित पेंशन प्रकरणों के ऑनलाईन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव  गौतम पाटिल, तहसीलदार छुरिया  विजय कोठारी सहित अन्य अधिकारी व जनसामान्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा