Ro no D15139/23

श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत अयोध्या धाम की नि:शुल्क यात्रा सुशीला चंदेल के लिए रही यादगार

श्री रामलला के दर्शन की वर्षों पुरानी इच्छा हुई पूरी
– शासन की यह योजना पुण्य का कार्य
– मुख्यमंत्री को नि:शुल्क तीर्थयात्रा के लिए दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 16 जनवरी 2026। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत अयोध्या धाम की नि:शुल्क यात्रा राजनांदगांव शहर के ममता नगर निवासी श्रीमती सुशीला चंदेल के लिए यादगार रही। उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम पहुंचने पर बहुत खुशी एवं उल्लास की अनुभूति हुई। वहां पहुंचने पर श्री रामलला मंदिर एवं काशी विश्वनाथ मंदिर को देखकर और इन तीर्थ स्थलों पर पहुंचकर मन में शांति एवं आनंद महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि सरयू गंगा आरती में शामिल होने पर बहुत अच्छा लगा। श्रीमती सुशीला चंदेल ने कहा कि शासन की श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से श्री रामलला के दर्शन की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई। उन्होंने अपनी यात्रा के रोचक अनुभव साझा करते हुए बताया कि श्री रामलला दर्शन आयोध्या धाम योजना के तहत 850 यात्री लाभान्वित हुए।
श्रीमती सुशीला चंदेल बताया कि शासन द्वारा रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से अयोध्या धाम पहुंचने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई थी। ट्रेन में भोजन एवं नाश्ते की बहुत अच्छी व्यवस्था रही। शासन द्वारा वहां रूकने तथा भ्रमण के लिए भी बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल की अन्य प्रदेशों में भी सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों, जो अयोध्या धाम नहीं जा सकते उनके लिए श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना बहुत अच्छी है और यह एक पुण्य का कार्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को नि:शुल्क तीर्थयात्रा के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों की अच्छी देखभाल की गई।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा