Ro no D15139/23

शहरी मार्गों के तत्काल सुधार एवं मजबूतीकरण हेतु वन टाईम इम्प्रूवमेंट योजना को मिली मंजूरी

अम्बिकापुर 18 जनवरी 2026/   शहरी यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अम्बिकापुर एवं सीतापुर शहरी भाग में प्रमुख मार्गों के तत्काल सुधार हेतु वन टाईम इम्प्रूवमेंट (ओ.टी.आई.) योजना के अंतर्गत कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राज्यमार्ग अधिकारी ने बताया कि परियोजना के तहत अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास से गांधी चौक होते हुए देवीगंज रोड, सदर रोड से खरसियां चौक तक डामरीकरण तथा खरसिया चौक से दरिमा मोड़ तक सी.सी. रोड निर्माण एवं मध्य में दो पुलियों का निर्माण प्रस्तावित है।

वर्तमान में सिलफिली, अम्बिकापुर, सीतापुर, पत्थलगांव, कांसाबेल एवं कुनकुरी के शहरी भागों में बी.टी. पैच रिपेयर के माध्यम से सड़क मरम्मत कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, रायपुर की नवीनी परियोजना एस.टी.एम.सी. के अंतर्गत कराया जा रहा है। इसके लिए कुल 7.24 करोड़ रुपये की निविदा स्वीकृत की गई है, जिसमें से 5.32 करोड़ रुपये की राशि से आगामी 12 माह तक समस्त शहरी भागों का संधारण किया जाना है।

प्रकाशित समाचार दिनांक 15.01.2026 के अनुसार देवीगंज रोड में संधारण कार्य किया गया था। दिनांक 19.12.2025 की घटना के पश्चात ठेकेदार को दिन के समय मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में सिलफिली में पैच रिपेयर पूर्ण होने के पश्चात अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में शेष अथवा नव-निर्मित पॉटहोल्स की मरम्मत कराई जाएगी।

यह स्पष्ट किया गया है कि संबंधित संभाग में समस्त कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की स्वीकृति के अंतर्गत ही किए जाते हैं। राज्य अथवा केंद्रीय मद से अलग से कोई अतिरिक्त राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण अन्य मदों से कार्य कराना संभव नहीं है।

इसी क्रम में अम्बिकापुर-सीतापुर शहरी भाग के मजबूतीकरण हेतु ओ.टी.आई. योजना अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित खंड में अम्बिकापुर शहरी भाग कि.मी. 375.600 से 385.700 तक कुल 10.10 कि.मी. तथा सीतापुर शहरी भाग कि.मी. 433.850 से 437.670 तक कुल 3.82 कि.मी. लंबाई सम्मिलित है।

परियोजना की कुल लागत 44.82 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है, जिसकी स्वीकृति दिनांक 17.10.2025 को प्राप्त हुई है। कार्य हेतु 41.99 करोड़ रुपये की निविदा आमंत्रित की गई है, जिसकी निविदा तिथि 21.01.2026 निर्धारित है।

इन कार्यों के पूर्ण होने से शहरी मार्गों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान