Ro no D15139/23

वन विभाग के ‘युवान’ पहल से छत्तीसगढ़ के युवा बनेंगें ग्रीन लीडर

रायपुर,18 रायपुर 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा “YUVAN – Connecting Youth with Nature” पहल के तहत वॉलेंटियर्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय के विशेष प्रोत्साहन से शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को वनों और वन्यजीवों के संरक्षण से जोड़कर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे युवाओं को प्रकृति, वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जोड़ते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए।

युवाओं को वनों और वन्यजीवों के महत्व को समझाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी बढ़ाना। इसमें वनों की पारिस्थितिकी, जैव विविधता, और सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू का विशेष प्रशिक्षण देना शामिल है। इस कार्यक्रम में शासकीय लवन महाविद्यालय, लाइफकेयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग और डी.के. कॉलेज बलौदाबाजार के स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को प्रकृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। डॉ. अजय मिश्रा ने वेटलैंड संरक्षण की बारीकियों को समझाया, वहीं श्री सौरव राजवाड़े ने ‘युवान’ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही श्री सौरव मेहरा ने मानव-हाथी सह-अस्तित्व जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर रोचक प्रस्तुति दी।

वनमण्डलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने “युवान” (युवा वन) की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें फील्ड एक्सपोजर और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य के ‘ग्रीन लीडर’ के रूप में तैयार करेगा। उन्होंने जोर दिया कि प्रकृति और समुदाय के बीच के संबंधों को समझना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य श्री कृषानू चन्द्राकार और प्रशिक्षणरत एसीएफ श्री प्रखर नायक व श्री गुलशन साहू सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल के माध्यम से वन विभाग अब स्थानीय युवाओं को अपनी विभिन्न संरक्षण गतिविधियों और सामुदायिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल करेगाए ताकि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को एक नई ऊर्जा मिल सके।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान