Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली

*- 10 अप्रैल से विशेष कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में सुझाव मांगने के दिए निर्देश*

*- नीट, जेईई एवं एनएमएमएसई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं शामिल होने बच्चों को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश*

*- आधार अपडेशन, परीक्षा आयोजन व मूल्यांकन समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 18 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के प्राचार्यों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने 10 अप्रैल से विशेष कक्षाएं प्रारंभ के संबंध में सुझाव मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार अपडेशन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने, डीपी खाते बंद करने तथा स्थानीय परीक्षाओं का समय-सीमा में आयोजन एवं मूल्यांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नीट, जेईई एवं एनएमएमएसई सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं शामिल होने के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों से आवेदन कराने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में प्राचार्यों की सक्रिय भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित कराना तथा उनका चयन सुनिश्चित करना शिक्षा विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर ने टॉपर्स विद्यार्थियों की निरंतर मॉनिटरिंग कर उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टॉपर्स विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही नीट एवं जेईई की तैयारी के लिए चयनित विद्यार्थियों हेतु आवासीय एवं ऑफलाइन कोचिंग व्यवस्था उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने 8 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित करने तथा ऑनलाइन मार्गदर्शन के माध्यम से उनके चयन के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के बाद कैरियर गाइडेंस कर उचित मार्गदर्शन प्रदान करने कहा गया। उन्होंने प्राचार्यों को शेष आधार अपडेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि छठवें सेमेस्टर पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को जून माह से 15 दिवसीय इंटर्नशिप के अंतर्गत विद्यालयों में शिक्षण कार्य का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा संपर्क फाउंडेशन के संपर्क टीवी एवं विनोबा ऐप के माध्यम से संचालित नवाचार कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। कलेक्टर ने विनोबा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल सहित जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान