Ro no D15139/23

आज मीन में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, लेकिन इन राशियों पर संकट के संकेत, पढ़ें 3 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज के सूर्योदय कालीन ग्रह गोचर की बात करें तो मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे. बुध और राहु कुंभ राशि में संचरण करेंगे. चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र मेष राशि में हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष आज का राशिफल

मेष राशि: आज आपकी राशि के सातवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण पार्टनरशिप और व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. आज करियर और नौकरी में सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन तुला के चंद्रमा के कारण किसी बात पर जीवनसाथी से मामूली मतभेद हो सकता है. लव लाइफ में आज रोमांस बना रहेगा और धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम है, परन्तु पढ़ाई में छात्रों को अधिक एकाग्रता की आवश्यकता होगी.

वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि: आज आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और रुके हुए कानूनी मामले सुलझ सकते हैं. नौकरी में कम का लोड बढ़ सकता है, जिससे मानसिक थकान महसूस होगी, लेकिन आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी. शुक्र के मेष राशि में होने से आज प्रेम संबंधों में कुछ दूरियां आ सकती हैं, इसलिए पार्टनर के साथ विनम्र रहें. आज सेहत का ध्यान रखें और बाहर के खान-पान से बचें वरना पेट की समस्या हो सकती है.

मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि: आज आपकी राशि के पांचवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और पढ़ाई में छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा. देवगुरु बृहस्पति की आपकी ही राशि में मौजूदगी करियर में प्रमोशन और मान-सम्मान दिलाएगी. लव लाइफ में आज नया उत्साह रहेगा और सिंगल लोगों को कोई दिलचस्प पार्टनर मिल सकता है. धन निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है और पुराने कर्जों से मुक्ति मिलने की संभावना है.

कर्क आज का राशिफल

कर्क राशि: आज आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित चंद्रमा हैं, जिसके कारण सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा और भूमि-भवन से जुड़े कार्यों में लाभ होगा. आज नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर थोड़ी राजनीति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज आप अपने काम पर ध्यान दें. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है और पारिवारिक रिश्तों में पुरानी बातों को लेकर झगड़ा होने की आशंका है. आज करियर में बदलाव के लिए जल्दबाजी न करें और शांति से फैसले लें.

सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि: आज आपकी राशि के तीसरे भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और छोटी यात्राएं सफल रहेंगी. केतु की आपकी राशि में उपस्थिति आपको थोड़ा भ्रमित कर सकती है, लेकिन छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपको सहारा दे सकता हैं. बिज़नेस में नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में बड़ा धन लाभ होगा. आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और स्वास्थ्य के मामले में आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे.

कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: आज आपकी राशि के दूसरे भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. आज परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आज करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप अपनी बुद्धिमानी से अच्छी तरह से निभाएंगे. आज लव पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें.

तुला आज का राशिफल

तुला राशि: आज आपकी राशि के प्रथम भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. आज मीन के मंगल और सूर्य के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से लाभ की स्थिति बना लेंगे. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा और प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं.

वृश्चिक आज का राशिफल

वृश्चिक राशि: आज आपकी राशि के बारहवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और नींद की कमी खलेगी. आज विदेश से जुड़े व्यापार या नौकरी में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं. आज लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है. आज सेहत के प्रति सावधान रहें और वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें वरना चोट लगने का डर है.

धनु आज का राशिफल

धनु राशि: आज आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आज आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और पुराने निवेश से मोटा मुनाफा होगा. आज आपके मित्रों और बड़े भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके करियर की बाधाएं दूर होंगी. लव लाइफ में आज खुशियां आएंगी और आप अपने पार्टनर के साथ विवाह की चर्चा कर सकते हैं. आज आपकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और आप बेहतर सीखने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे.

मकर आज का राशिफल

मकर राशि: आज आपकी राशि के दसवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा और उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. आज मीन के शनि और सूर्य आपके पिता के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव दे सकते हैं, इसलिए बातचीत में सावधानी बरतें. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन घुटनों के दर्द की पुरानी समस्या उभर सकती है.

कुंभ आज का राशिफल

कुंभ राशि: आज आपकी राशि के नौवें भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे, जिसके कारण भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आज बुध और राहु की आपकी राशि में युति कुछ नए आईडिया देंगी, जो करियर में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं. आज लव पार्टनर के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग हैं. धन लाभ के मामले में आज का दिन बहुत शुभ है और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी.

मीन आज का राशिफल

मीन राशि: आज आपकी राशि के आठवें भाव में चंद्रमा स्थित हैं, जिसके कारण कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं और मन में अज्ञात भय बना रहेगा. आज आपकी राशि में मंगल, सूर्य और शनि का होना आपको मानसिक और शारीरिक रूप से थकान दे सकते हैं. आज आर्थिक निवेश के फैसलों को अभी टाल देना ही बेहतर होगा, वरना हानि की संभावना है. आज पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखें, वरना छोटी सी गलतफहमी बड़े झगड़े का रूप ले सकती है.

  • Related Posts

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      अब लोग मुकद्दर के सिकंदर बनने की राह पर चल पड़े हैं। क्योंकि अब लोगों के अंदर मरने के बाद वास्तव में फिर से ज़िंदा होने की चाहत पैदा…

    Read more

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      *{शत शत नमन – 3 अप्रैल 1680 को 50 वर्ष की आयु में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वर्गवास हुआ था। शत शत नमन}* क्या आप अंदर से परेशान हैं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?