Ro no D15139/23

छठ में जिस सूरज को पूजते हैं, उसमें हर सेकेंड 1 लाख करोड़ परमाणु जितना विस्फोट; क्या है सूर्य के जन्म की कहानी

सूर्य की उपासना से जुड़ा अनूठा लोकपर्व है छठ, जिसकी परंपरा आज बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से निकलकर दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत आज यानी 13 नवंबर से हो रहा है. वैज्ञानिक बताते हैं छठ में जिस सूरज की पूजा की जाती है, उसमें हर सेकेंड 1 लाख करोड़ परमाणु जितना विस्फोट होता है.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सूर्य को हम हर सुबह उगते और शाम को डूबते देखते हैं, वह वास्तव में है क्या? विज्ञान उसे किस रूप में देखता है? छठ के अवसर पर प्रभात खबर के इस विशेष आलेख में पढ़िए, सूर्य से जुड़े विज्ञान की पूरी कहानी.

विज्ञान की नजर में क्या है सूर्य

आम बोलचाल में सूरज को आग का गोला कहा जाता है, लेकिन वैज्ञानिक रूप से यह सामान्य आग नहीं है. सूरज मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम से बना अत्यधिक गर्म प्लाज्मा का विशाल गोला है. प्लाज्मा पदार्थ की ऐसी अवस्था है, जिसमें परमाणु आयनित हो जाते हैं. देखिए इन्फोग्राफिक…

सूरज का जन्म कैसे हुआ?

सूरज के केंद्र में तापमान करीब 1.5 करोड़ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. यहां हाइड्रोजन के नाभिक आपस में जुड़कर हीलियम बनाते हैं. इस प्रक्रिया को परमाणु संलयन यानी न्यूक्लियर फ्यूजन कहा जाता है. इसी प्रक्रिया में भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है, जो प्रकाश और गर्मी के रूप में अंतरिक्ष में फैलती है.

  • सूर्य मुख्य रूप से तीन तरह के तत्व हाइड्रोजन, हीलियम और हैवी एलिमेंट्स से मिलकर बना है. परमाणुओं की संख्या के आधार पर सूर्य में लगभग 91 प्रतिशत हाइड्रोजन, 8.9 प्रतिशत हीलियम और 0.1 प्रतिशत अन्य भारी तत्व मौजूद हैं. इन हेवी एलिमेंट्स में ऑक्सीजन, कार्बन, नाइट्रोजन, सिलिकॉन, मैग्नीशियम, नियॉन, आयरन और सल्फर जैसे तत्व शामिल हैं.
  • सूर्य के भीतरी हिस्से यानी कोर में अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण के कारण दबाव और तापमान बहुत अधिक होता है. सूर्य के कोर का तापमान लगभग 1.5 करोड़ डिग्री सेल्सियस यानी 2.7 करोड़ डिग्री फारेनहाइट होता है. इतने अधिक तापमान के कारण सूर्य में पदार्थ ठोस, तरल या सामान्य गैस की अवस्था में नहीं, बल्कि प्लाज्मा अवस्था में मौजूद होते हैं.
  • NASA के मुताबिक, सूरज की दिखाई देने वाली सतह का तापमान करीब 5,500 डिग्री सेल्सियस है. हालांकि, इसकी बाहरी परत कोरोना का तापमान करीब 20 लाख डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वैज्ञानिकों के लिए यह आज भी एक महत्वपूर्ण शोध का विषय है कि सूरज की बाहरी परत उसकी सतह से इतनी अधिक गर्म क्यों है. इससे जरूरी सवाल यह भी है कि सूर्य का जन्म कैसे हुआ? जानने के लिए देखिए इन्फोग्राफिक..
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के अनुसार, पृथ्वी से लगभग 15 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित सूरज सौरमंडल का एक तारा है. जिसकी उम्र करीब 4.5 से 4.6 अरब साल है. इसका व्यास लगभग 14 लाख किलोमीटर है.
  • कितना ताकतवर है सूरज

    वैज्ञानिकों के अनुसार, सूरज की रोशनी को पृथ्वी तक पहुंचने में लगभग 8 मिनट 20 सेकंड लगते हैं. इसका मतलब है कि हम किसी भी समय सूरज को जिस रूप में देखते हैं, वह वास्तव में लगभग आठ मिनट पुराना होता है. सूरज लगातार ऊर्जा उत्सर्जित करता है. इसके केंद्र में होने वाली न्यूक्लियर फ्यूजन प्रक्रिया के कारण वह चमकता रहता है. इस ऊर्जा के बिना पृथ्वी पर मौजूद जीवन की कल्पना संभव नहीं है.

    • हाइड्रोजन के नाभिक में प्रोटॉन होते हैं, जिन पर पॉजिटिव चार्ज होता है. इस कारण वे एक-दूसरे को दूर धकेलते हैं. उन्हें आपस में जोड़ने के लिए अत्यधिक ऊर्जा और दबाव की जरूरत होती है. सूर्य के कोर में मौजूद अत्यधिक तापमान और गुरुत्वाकर्षण के कारण यह प्रक्रिया संभव हो पाती है.इस संलयन प्रक्रिया के दौरान बड़ी मात्रा में ऊर्जा पैदा होती है.
    • इस ऊर्जा का एक हिस्सा फोटॉन के रूप में निकलता है, जो आगे चलकर सूर्य के प्रकाश और गर्मी का स्रोत बनता है. सूर्य में हर सेकेंड करीब 60 करोड़ टन हाइड्रोजन हीलियम में बदलती है. इस प्रक्रिया में लगभग 40 लाख टन पदार्थ (मैटर) हर सेकेंड ऊर्जा में परिवर्तित हो जाता है.

    सूर्य से निकलने वाली यह ऊर्जा इतनी विशाल है कि उनकी तुलना हर सेकेंड लगभग एक लाख करोड़ परमाणु बमों के विस्फोट से की जाती है. देखिए इन्फोग्राफिक…

  • पौधे सूरज की रोशनी की मदद से प्रकाश संश्लेषण करते हैं. मनुष्य और दूसरे जीव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पौधों पर निर्भर हैं. सूरज पृथ्वी के तापमान और मौसम व्यवस्था को भी प्रभावित करता है. समुद्र से पानी का वाष्पीकरण, बादलों का निर्माण और जल चक्र की प्रक्रिया में सौर ऊर्जा की अहम भूमिका है. इसी ऊर्जा के कारण पृथ्वी पर दिन-रात, मौसम और तापमान में बदलाव देखने को मिलता है
  • धरती तक कैसे पहुंचता है सूर्य का प्रकाश

    वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य के केंद्र यानी कोर में पैदा हुई ऊर्जा को, उसकी दिखाई देने वाली सतह तक पहुंचने में हजारों से लेकर लाखों साल तक लगते हैं. इसका अहम कारक है सूर्य की छह प्रमुख परतें.

    • पहली परत कोर है, जो सूर्य का सबसे भीतरी हिस्सा है. यहीं न्यूक्लियर फ्यूजन की प्रक्रिया से ऊर्जा पैदा होती है.
    • दूसरी परत रेडिएटिव जोन है, जहां ऊर्जा विकिरण के माध्यम से बाहर की ओर बढ़ती है.
    • तीसरी परत कन्वेक्टिव जोन है, यहां गर्म प्लाज्मा ऊपर की ओर उठता है और ठंडा प्लाज्मा नीचे जाता है. इस प्रक्रिया को संवहन (Convection) कहते हैं।
    • चौथी परत फोटोस्फीयर है, जिसे सूर्य की दिखाई देने वाली सतह माना जाता है. सूर्य से निकलने वाला ज्यादातर प्रकाश इसी परत से आता है.
    • इसके ऊपर पांचवीं परत क्रोमोस्फीयर मौजूद है, जो सूर्य के वायुमंडल का एक हिस्सा है.
    • छठी और सबसे बाहरी परत कोरोना कहलाती है. यह सूर्य का बाहरी वायुमंडल है, जो सामान्य दिनों में दिखाई नहीं देता, लेकिन पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान इसे आसानी से देखा जा सकता है.

    इसे और आसान तरीके से समझने के लिए देखिए इन्फोग्राफिक

  • अब समझिए, सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक कैसे पहुंचती हैसूर्य की सतह से पृथ्वी तक प्रकाश पहुंचने में महज 8 मिनट 20 सेकंड का समय लगता है. दरअसल, सूर्य के कोर में पैदा हुई ऊर्जा को बाहर निकलने में इतना समय इसलिए लगता है, क्योंकि वहां फोटॉन लगातार पदार्थ के कणों से टकराते और बिखरते रहते हैं. इस प्रक्रिया में वे सीधे बाहर की ओर सफर नहीं कर पाते. वैज्ञानिक अनुमानों के अनुसार, ऊर्जा को कोर से सूर्य की दिखाई देने वाली सतह तक पहुंचने में हजारों से लेकर लाखों साल लग सकते हैं. हालांकि, एक बार फोटोस्फीयर से बाहर निकलने के बाद प्रकाश लगभग 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से अंतरिक्ष में सफर करता है और करीब 8 मिनट 20 सेकेंड में पृथ्वी तक पहुंच जाता है
  • क्या खत्म हो जाएगी सूर्य की रोशनी

    वैज्ञानिकों के अनुसार, ब्रह्मांड में हर तारे की एक उम्र होती है और एक दिन उसका अंत भी होता है. हमारा सूर्य भी हमेशा नहीं चमकता रहेगा. वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य की उम्र अभी करीब 460 करोड़ साल है और यह लगभग 500 करोड़ साल तक और चमकता रहेगा. इसके बाद धीरे-धीरे सूर्य के अंदर हाइड्रोजन ईंधन खत्म होने लगेगा. उसकी ऊर्जा पैदा करने की क्षमता में बदलाव आएगा और वह तेजी से फैल कर एक विशाल लाल तारे यानी रेड जायंट में बदल जाएगा. इस दौरान उसकी बाहरी परतें फैलेंगी और पृथ्वी समेत आसपास के ग्रहों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा.आखिरकार सूर्य अपनी बाहरी परतों को अंतरिक्ष में छोड़ देगा और उसका बचा हुआ हिस्सा एक छोटे, बेहद गर्म तारे में बदल जाएगा, जिसे व्हाइट ड्वार्फ कहते हैं. समय के साथ यह भी धीरे-धीरे ठंडा होता जाएगा और इसकी चमक कम होती जाएगी.

    यानी जिस सूर्य की रोशनी में आज पृथ्वी पर जीवन फल-फूल रहा है, एक दिन वही रोशनी हमेशा के लिए बुझ जाएगी. पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी तब संभव नहीं होगी. हालांकि, यह सब होने में अभी अरबों साल बाकी हैं.

  • Related Posts

    संतश्री अशोक तिवारी स्मृति सम्मान से अलंकृत किए जाएंगें प्रो.संजय द्विवेदी

    *गोपालगंज (बिहार) में आयोजित ‘सदानीरा महोत्सव’ में होगा सम्मान* *भोपाल, 13 नवंबर।* प्रख्यात लेखक प्रो.संजय द्विवेदी को राष्ट्रीय चेतना के जागरण संबंधी लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए…

    Read more

    नहाय-खाय आज, क्या खाएं और किन नियमों का रखें ध्यान? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Chhath Nahay Khay 2026:  महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है. 13 नवंबर 2026 यानी आज नहाय-खाय मनाया जा रहा है. इस दिन से व्रती शुद्धता और सात्विकता के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?