Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन योजना से भर्रीटोला बना जल आत्मनिर्भर

*- सोलर पेयजल व्यवस्था से प्रत्येक घर में नल के माध्यम से मिल रहा पर्याप्त स्वच्छ पानी*

राजनांदगांव 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चौथना का आश्रित ग्राम भर्रीटोला आज जल आत्मनिर्भरता बन चुका है। कभी पेयजल संकट से जूझने वाला यह छोटा सा गांव अब हर घर नल से स्वच्छ जल की उपलब्धता के साथ विकास की नई कहानी लिख रहा है। घने जंगलों के बीच स्थित भर्रीटोला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर है। भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम होने के कारण यहां मूलभूत सुविधाओं का विस्तार लंबे समय तक चुनौती बना रहा। गांव में पेयजल के लिए केवल 4 हैंडपंपों पर निर्भरता थी, जो गर्मी के दिनों में अक्सर सूख जाते थे। ऐसे में ग्रामीणों और खासकर महिलाओं व बच्चों को दूर-दूर तक पानी लाने के लिए जाना पड़ता था। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था, जिससे दैनिक जीवन अत्यंत कठिन हो जाता था।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव की पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग द्वारा सोलर आधारित पेयजल टंकी और वितरण प्रणाली स्थापित की गई। सौर ऊर्जा से संचालित इस व्यवस्था ने गांव में नियमित और सुरक्षित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी। आज भर्रीटोला के हर पारा-टोला तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। अब ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता, जिससे उनके समय और श्रम की बचत हो रही है। महिलाएं अपने समय का उपयोग अन्य घरेलू व आर्थिक गतिविधियों में कर पा रही हैं, वहीं बच्चों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल रहा है। इस पहल का सकारात्मक असर स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जलजनित बीमारियों में कमी आई है और लोगों का जीवन स्तर पहले की तुलना में बेहतर हुआ है। गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है, जिससे समग्र विकास को गति मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें पानी के लिए चिंता नहीं करनी पड़ती और यह सुविधा उनके जीवन में एक बड़े सकारात्मक बदलाव के रूप में आई है।
क्रमांक 83 —————–

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान    सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान