Ro no D15139/23

कलेक्टर ने औद्योगिक इकाइयों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश

*- जिले के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की गई जांच*

*- कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं उद्योग विभाग की संयुक्त कार्रवाई*

राजनांदगांव 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की सख्त जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी इकाइयों में पर्याप्त सुरक्षा एवं सावधानी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए तथा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें तथा श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान कांकरिया राइस मिल्स दीवानभेड़ी, श्री श्याम इंडस्ट्री महाराजपुर, जनता इंडस्ट्रीज एवं राइस मिल, वर्धमान राइस मिल जनकपुर, काकरिया पॉलिमर्स पार्रीकला, श्री राम सीमलेस प्राइवेट लिमिटेड पाइप इंडस्ट्री, सुरेश राइस मिल पार्रीकला, जिन्दत्त फूड प्रोसेसिंग यूनिट जनकपुर तथा बालाजी राइस मिल महाराजपुर का जांच किया गया।
जांच के दौरान कांकरिया राइस मिल्स दीवानभेड़ी में फायर सेफ्टी व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए। श्री श्याम इंडस्ट्री महाराजपुर में केवल एक अग्निशामक यंत्र पाया गया तथा फायर अलार्म की अनुपस्थिति पर तत्काल अतिरिक्त अग्निशामक यंत्र, फायर अलार्म एवं बालू-पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जनता इंडस्ट्रीज एवं राइस मिल में अग्निशामक यंत्र खराब पाए जाने पर एक सप्ताह के भीतर सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। वर्धमान राइस मिल जनकपुर में पर्याप्त अग्निशामक यंत्र उपलब्ध होने के बावजूद फायर अलार्म एवं आपातकालीन नंबर प्रदर्शित नहीं पाए गए, जिन्हें तत्काल स्थापित करने के निर्देश दिए गए। काकरिया पॉलिमर्स पार्रीकला में एक अग्निशामक यंत्र एक्सपायर पाया गया, जिसे तुरंत रिफिल करने कहा गया। सुरेश राइस मिल पार्रीकला में एक अग्निशामक यंत्र वर्ष 2019 से एक्सपायर पाया गया तथा बायलर निरीक्षण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, जिस पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। जिन्दत्त फूड प्रोसेसिंग यूनिट जनकपुर में फायर अलार्म, बालू-पानी की व्यवस्था एवं आपातकालीन नंबरों का अभाव पाया गया। बालाजी राइस मिल महाराजपुर में भी आंशिक सुरक्षा व्यवस्थाएं पाई गईं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण करने कहा गया। क्रेस्ट स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के तीनों यूनिट में फायर सेफ्टी सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं पाई गईं। यहां नियमित रूप से लॉग बुक संधारित की जा रही है तथा समय-समय पर फायर मॉक ड्रिल एवं सुरक्षा अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। श्री राम सीमलेस प्राइवेट लिमिटेड पाइप इंडस्ट्री में भी सुरक्षा मानकों का पालन पाया गया।
क्रमांक 82 —————–

  • Related Posts

    प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

      शहर में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया विशेष जोर मरीन ड्राइव, आईएसबीटी, ऑक्सीजोन और जल संरक्षण परियोजनाओं का लिया जायजा रायपुर,…

    Read more

    बस्तर संभाग में शुद्ध पेयजल के लिए सघन क्लोरीनेशन अभियान, 28 हजार से अधिक हैंडपंप होंगे जीवाणुमुक्त

      विशेष संधारण अभियान से लगभग तीन हजार हैंडपंपों की हुई मरम्मत रायपुर 22 जून 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास