Ro no D15139/23

कलेक्टर ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कृत्रिम बेबी का किया वितरण

– स्तनपान जागरूकता अभियान शिशु मृत्यु दर घटाने की दिशा में नवाचार*

राजनांदगांव 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा आज कलेक्टारेट सभाकक्ष में शिशुवती माताओं को स्तनपान के सही तरीके और उसके लाभ की जानकारी देने तथा शिुश मृत्यू दर में कमी लाने के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कृत्रिम बेबी वितरण किया गया। जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए शिशुवती माताओं में स्तनपान को बढ़ावा देने शिशु मृत्यू दर को कम करने के उद्देश्य से कृत्रिम शिशु मानव आकृति के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत उप स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों , आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सामुदायिक स्थलों पर एक कृत्रिम शिशु मानव आकृति (कृत्रिम बेबी) की सहायता से माताओं को स्तनपान के सही तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि छ: महीने तक केवल मां का दूध देना शिशु के समुचित विकास एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी उदेश्य से माताओं को न केवल स्तनपान के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही कंगारू मदर केयर, प्रमुख स्तनपान पोजीशन जैसे- कैडल होल्ड, क्रॉस-कैडल, फुटबॉल होल्ड, पोजीशन के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि स्तनपान से शिशु को पर्याप्त एवं संतुलित पोषण मिलता है। शिशु का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है। मां को स्तन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है। शिशु मृत्यु दर में कमी आती है। स्तनपान के दौरान लगाव यानी शिशु द्वारा स्तन को सही तरीके से पकडऩा बहुत जरूरी होता है। साथ ही बच्चे को स्तनपान पश्चात बच्चों को डकार दिलाना आवश्यक है। इसे पहचानने के कुछ स्पष्ट संकेत होते है। शिशु का मुंह चौड़ा खुला होता है। शिशु केवल निप्पल नहीं, बल्कि (निप्पल के आसपास का गहरा हिस्सा) भी मुंह मेे लेता है। शिशु की ठुड्डी स्तन से लगी होती है। शिशु के होंठ बाहर की ओर मुड़े होते है। दूध पीते समय धीमी और गहरी चूसने की आवाज आती है। इस के साथ ही केवल निप्पल ही मुंह में होना, मां को तेज दर्द या घाव महसूस होना, शिशु का बार-बार स्तन छोड़ देना, दूध कम निकलना या शिशु का असंतुष्ट रहना, चूसने की आवाज स्मैकिंग जैसी होना गलत स्तनपान के संकेत है। एक कृत्रिम शिशु मानव आकृति के माध्यम से इन सभी पोजीशनों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर माताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे वे इन्हे आसानी से समझकर अपनाएं। यह अभियान एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा