Ro no D15139/23

बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

आशीष ध्यानी, पंडा, बद्रीनाथ धाम

Badrinath Temple: मान्यता है कि अक्षय तृतीया के शुभ दिन बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोले जाते हैं. हालांकि पंचांग के अनुसार तारीख एक-दो दिन आगे-पीछे हो सकती है. इस साल भक्त 23 अप्रैल से 13 नवंबर तक भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर सकेंगे.

कपाट खुलने की पूरी प्रक्रिया

कपाट खुलने का समय बहुत खास और धार्मिक महत्व वाला होता है. सुबह करीब 4 बजे मुख्य पुजारी (रावल जी), धर्माधिकारी और हक-हकूकधारी मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे पर पहुंचते हैं. इस दौरान टिहरी राजघराने के प्रतिनिधि और प्रशासन भी मौजूद रहते हैं. सबसे पहले कपाट पर लगी सील और ताले की जांच की जाती है, फिर पूरे विधि-विधान से द्वार खोले जाते हैं. जैसे ही कपाट खुलते हैं, भक्तों को भगवान के “निर्वाण दर्शन” होते हैं, जो बेहद खास माने जाते हैं.

घृत कंबल और विशेष पूजा का महत्व

कपाट खुलते ही सबसे पहले भगवान पर चढ़ा “घृत कंबल” हटाया जाता है. यह ऊनी कंबल घी में डुबोकर शीतकाल में भगवान को ओढ़ाया जाता है. इसके बाद विशेष पूजा की जाती है, जिसमें तिल के तेल से भगवान का महाभिषेक होता है. यह तेल टिहरी राजघराने से आता है और इसे बड़ी श्रद्धा से तैयार किया जाता है.

‘गाडू घड़ा’ की अनोखी परंपरा

टिहरी राजघराने की सुहागिन महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए हाथ से तिल का तेल निकालती हैं. इस पवित्र तेल को “गाडू घड़ा” कहा जाता है. यह कलश यात्रा के रूप में ऋषिकेश, श्रीनगर और जोशीमठ होते हुए बद्रीनाथ पहुंचता है. सर्दियों में जब बद्रीनाथ के कपाट बंद रहते हैं, तब भगवान की पूजा नृसिंह मंदिर में की जाती है.

बद्रीनाथ कैसे पहुंचें

आज के समय में बद्रीनाथ पहुंचना काफी आसान हो गया है. आप हवाई, रेल और सड़क तीनों रास्तों से यहां जा सकते हैं.

हवाई मार्ग

सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है, जो यहां से लगभग 317 किमी दूर है. यहां से टैक्सी और बस आसानी से मिल जाती हैं.

रेल मार्ग

सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है, जो करीब 297 किमी दूर है. आगे का सफर सड़क से तय करना होता है.

सड़क मार्ग

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर स्थित है. उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें ऋषिकेश से नियमित चलती हैं. इसके अलावा हरिद्वार, देहरादून और दिल्ली से भी बस और टैक्सी की सुविधा मिल जाती है.

  • Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *भारत मंडपम में आयोजित बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   नई दिल्ली, 10 जून, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार…

    Read more

    सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी

    कमलेश साहू, सहायक संचालक जनसंपर्क   रोज सुबह उठते ही घर में नल से साफ पानी आते देखने की खुशी क्या होती है, इसे कमली से पूछिए। उप मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी