Ro no D15139/23

बिना इंटरनेट के भी देख सकेंगे ICSE 10वीं का रिजल्ट, जानें क्या है प्रोसेस

ICSE 10th Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फरवरी और मार्च के महीने में हुए एग्जाम के बाद अब कॉपियों की मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है. अब रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है.

रिजल्ट वाले दिन अक्सर भारी ट्रैफिक की वजह से बोर्ड की वेबसाइट्स क्रैश हो जाती हैं या फिर इंटरनेट स्लो चलने लगता है. ऐसे में छात्र और माता-पिता काफी परेशान हो जाते हैं. अगर आपके पास उस वक्त इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. CISCE आपको बिना इंटरनेट के यानी SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने की सुविधा देता है.

SMS से ऐसे करें चेक ICSE 10th Result 2026

  • सबसे पहले अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें.
  • अब Create New Message पर क्लिक करें.
  • मैसेज बॉक्स में टाइप करें: ICSE <स्पेस> और फिर अपनी 7 अंकों की यूनिक आईडी लिखें.
  • अब इस मैसेज को बोर्ड द्वारा जारी किए गए नंबर 09248082883 पर भेज दें.
  • कुछ ही सेकेंड में आपका रिजल्ट टेक्स्ट के माध्यम से आ जाएगा.

एडमिट कार्ड साथ रखना क्यों है जरूरी?

भले ही आप बिना इंटरनेट के रिजल्ट चेक कर रहे हों, लेकिन अपने पास एडमिट कार्ड रखना बहुत जरूरी है. SMS भेजने के लिए आपको अपनी 7 अंकों की यूनिक आईडी की जरूरत पड़ती है, जो एडमिट कार्ड पर लिखी होती है. गलत आईडी डालने पर आपको मैसेज का जवाब नहीं मिलेगा या गलत जानकारी मिल सकती है.

डिजीलॉकर से भी ICSE 10th Result 2026 देख सकते हैं

SMS के अलावा आप DigiLocker ऐप का यूज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.  डिजीलॉकर पर आपकी मार्कशीट डिजिटल रूप में सेव हो जाती है, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट ले सकते हैं.  यह मार्कशीट आगे की पढ़ाई और कॉलेज में प्रोविजनल एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होती है.

पिछले साल का प्रदर्शन कैसा था?

पिछले साल यानी 2025 में आईसीएसई 10 का रिजल्ट का 30 अप्रैल को घोषित किए गए थे. उस समय करीब 99,000 से ज्यादा छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 98,000 से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की थी. पिछले साल भी लड़कियों ने बाजी मारी थी और उनका पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा था.

ICSE 10th Result 2026 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
  • होमपेज पर ICSE (Class 10) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना UID और Index Number रजिस्टर करें.
  • इसके बाद Show Result बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • उस मार्कशीट को डाउनलोड करके सेव कर लें या प्रिंट निकाल लें.
  • Related Posts

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      मुख्त्यार अंसारी और अतीक अहमद के केस की सुनवाई करने वाले जज भागते फिरते थे। कोई तबादला करवा लेता था तो कोई छुट्टी पे चल देता था। माननीय न्यायाधीशों…

    Read more

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    आशीष ध्यानी, पंडा, बद्रीनाथ धाम Badrinath Temple: मान्यता है कि अक्षय तृतीया के शुभ दिन बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोले जाते हैं. हालांकि पंचांग के अनुसार तारीख एक-दो दिन आगे-पीछे…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’