Ro no D15139/23

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बस्तर जिले के  87 तीर्थ यात्रियों को किया गया रवाना

जगदलपुर, 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 28 अप्रैल 2026 की शाम को बस्तर जिले के कुल 87 तीर्थ यात्रियों को टाउन हॉल के सामने बस से रवाना किया गया। यात्रियों को दुर्ग के लिए रवाना करते समय नगर निगम सभापति श्री खेम सिंह देवांगन, रामलला यात्रा समिति के सदस्य श्री रामाश्रय सिंह  ने श्रीरामलला दर्शन योजना के यात्रियों को पुष्प भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी। जिले में श्रीरामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य श्री रामाश्रय सिंह एवं अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया है। यात्रा के पूर्व सभी यात्रियों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया । जिले से विगत वर्ष से अब तक 1129 तीर्थ यात्रियों को अयोध्या धाम यात्रा से लाभान्वित किया जा चुका है। इस अवसर पर जिला पंचायत अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री बीरेंद्र बहादुर सहित जिला पंचायत कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ने का आह्वान, बीएमओ शहरी डॉ. पंकज किशोर मिश्रा ने ग्रहण की सदस्यता

      रायपुर, 29 अप्रैल 2026। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के समक्ष स्वास्थ्य विभाग के खण्ड चिकित्सा अधिकारी शहरी रायुपर डॉ. पंकज किशोर मिश्रा ने…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने विकासखण्ड अम्बिकापुर का किया दौरा आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का निरीक्षण कर शेष कार्ड जल्द बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश सियान गुड़ी का अवलोकन कर वृद्धजनों हेतु समुचित व्यवस्था किए जाने दिए निर्देश सीएमटीसी का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

      अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने बुधवार को जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के साथ विकासखण्ड अम्बिकापुर का दौरा किया। उन्होंने यहां आयुष्मान कार्ड निर्माण…

    Read more

    NATIONAL

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील