Ro no D15139/23

बस्तर के बोर्ड परिणामों में ऐतिहासिक सुधार शिक्षा के क्षेत्र में जिले ने रची नई इबारत

जगदलपुर, 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी बोर्ड मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें बस्तर जिले ने सफलता के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.60 रहा, जबकि हायर सेकेण्डरी में विद्यार्थियों ने और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 92.34 प्रतिशत सफलता हासिल की है। यह परिणाम न केवल जिले की शैक्षणिक प्रगति को दर्शाते हैं, बल्कि पिछले वर्ष की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि की ओर भी इशारा करते हैं। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो वर्ष 2026 में हाईस्कूल के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.78 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी के परिणाम में 4.96 प्रतिशत की उत्साहजनक वृद्धि दर्ज की गई है।

जिले के विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन में सबसे उल्लेखनीय पहलू गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर बढ़ता झुकाव है, जिसका प्रमाण प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की बढ़ती संख्या है। इस वर्ष हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के प्रतिशत में गत वर्ष की तुलना में 13.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं हायर सेकेण्डरी में यह वृद्धि और भी प्रभावी रही, जहाँ 21.97 प्रतिशत अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। आंकड़ों का विश्लेषण करने पर स्पष्ट होता है कि दोनों ही स्तरों पर छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बाजी मारी है। हाईस्कूल की परीक्षा में जहाँ 88.08 प्रतिशत बालक सफल हुए, वहीं बालिकाओं का प्रतिशत 92.97 रहा। इसी तरह हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 90.78 प्रतिशत बालकों की तुलना में 93.60 प्रतिशत बालिकाओं ने सफलता का परचम लहराया है।

जिले की इस सामूहिक सफलता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का योगदान रहा। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 8,842 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 7,992 छात्र सफल घोषित किए गए। वहीं हायर सेकेण्डरी में कुल 6,977 प्रविष्ट परीक्षार्थियों में से 6,433 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इन परिणामों में प्रथम श्रेणी में आने वाले छात्रों की संख्या भी काफी अधिक है, जिसमें हाईस्कूल के 4,990 छात्र और हायर सेकेण्डरी के 4,392 छात्र शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने इन शानदार परिणामों को क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और शिक्षकों के अथक प्रयास का परिणाम निरूपित करते हुए बताया कि कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन के निर्देशानुसार जिले में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने सहित उन्हें परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करने का अवसर उपलब्ध कराया गया, जिसके फलस्वरूप यह सकारात्मक परिणाम हासिल हुआ है। इस उपलब्धि ने बस्तर जिले को प्रदेश के शैक्षणिक मानचित्र पर एक गौरवशाली स्थान दिलाया है।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप