Ro no D15139/23

कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने नागरिकों से की अपील

 कोरबा, 29 अप्रैल 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोरबा जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनता को समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करने और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कुल 37 शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्लस्टर प्रभारी बनाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आमजन की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण हेतु विशेष जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन किया जा रहा है. सुशासन तिहार 2026 अभियान के तहत आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे सुशासन के मूल आधार को सुदृढ़ किया जा सके।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मई और जून माह में जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे. अभियान की शुरुआत 1 मई 2026 को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम धनरास से होगी. इसके पश्चात 4 मई को करतला के कनकी में, 5 मई को पोडीउपरोड़ा के पिपरिया एवं पाली के ईरफ में शिविर आयोजित किए जाएंगे.
मई माह के दौरान अन्य प्रमुख आयोजन 7 मई को जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम जल्के और जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पहंदा, 8 मई को पाली के ग्राम बसीबार, 11 मई को पोंड़ी उपरोड़ा के ग्राम बैरा, तथा 12 मई को पाली के ग्राम चोढ़ा एवं कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण  शिविर   संपन्न होंगे।
इसी प्रकार 13 मई को जनपद पंचायत करतला के ग्राम गिधौरी, 14 मई को कटघोरा के ग्राम  सिंघाली एवं कोरबा के ग्राम केराकछार, 15 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमीना, 16 मई को पाली के ग्राम रामाकछार और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के लमना, पाली के नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में जनसमस्याओं का निराकरण किया जाएगा। माह के उत्तरार्ध में 20 मई को जनपद करतला के ग्राम देवलापाठ, 21 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के मोरगा व कोरबा के ढोंगदरहा, 22 मई को पाली के धौराभांठा, 26 मई को पाली के निरधी, पोंड़ीउपरोड़ा के जटगा व कटघोरा के छिंदपुर, 28 मई को करतला के नवापारा (चौ.) और  29 मई को जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा के तुमान एवं पाली के डोगानाला में शिविर लगेंगे।
जून माह के प्रथम सप्ताह में भी यह अभियान जारी रहेगा, जिसमें 1 जून को जनपद कोरबा के ग्राम देवपहरी, 2 जून को करतला के कोटमेर व पोंड़ी उपरोड़ा के लेपरा, 3 जून को कोरबा के बरपाली, 4 जून को करतला के सुखरीकला व पाली के मुड़ापार तथा 5 जून को जनपद पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तानाखार, कोरबा के चिर्रा एवं जनपद कटघोरा के ग्राम खैरभवना में अंतिम चरण के शिविर आयोजित होंगे. कलेक्टर द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को इन शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए भटकना न पड़े. प्रत्येक शिविर के लिए विशिष्ट क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो संबंधित विभागों के समन्वय से आवेदनों का मौके पर निराकरण करेंगे.
  • Related Posts

    युवा मित्र मंडल -जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से संकल्प यात्रा भारत क़ो संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु निकाली गई

    …. कवर्धा से *द्वारिका तीर्थ दर्शन* एवं *हिन्दू राष्ट्र अभियान प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन भगवान् द्वारिकाधीश के आशीर्वाद से श्री कृष्ण नगरी द्वारिका मे संपन्न हुआ।   कबीरधाम जिले के…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी से विकसित जशपुर के संकल्प को साकार करें – नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में एक दिया जरूर जलाएं जशपुरनगर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात