Ro no D15139/23

द्वितीय अपील की सुनवाई अब कलेक्टर न्यायालय में, पक्षकारों को मिलेगी बड़ी सुविधा

अम्बिकापुर 02 मई 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र दिनांक 28 अप्रैल 2026 में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 44 में संशोधन किया गया है। यह संशोधन छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता संशोधन अधिनियम 2026 के तहत लागू किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार संहिता की धारा 44 उपधारा (2) के उपखण्ड (क) के स्थान पर नवीन प्रावधान प्रतिस्थापित किया गया है। इस संशोधन के फलस्वरूप अब धारा 44(2) के अंतर्गत द्वितीय अपील की सुनवाई का अधिकार संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रदान किया गया है।

नवीन व्यवस्था लागू होने के बाद अग्रेत्तर सुनवाई हेतु कुल 2601 द्वितीय अपील प्रकरणों को संबंधित जिला कलेक्टर न्यायालय में स्थानांतरित किए जाने की कार्यवाही प्रचलन में है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय से अब पक्षकारों को अपने ही जिले में अपील की सुनवाई का लाभ मिलेगा, जिससे समय एवं संसाधनों की बचत होगी तथा न्याय प्रक्रिया अधिक सुलभ और त्वरित बन सकेगी।

राज्य शासन की इस अभिनव पहल से आम नागरिकों एवं प्रकरणों से जुड़े पक्षकारों में संतोष एवं प्रसन्नता का वातावरण है।

  • Related Posts

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों का कराए शीघ्र मरम्मत -कलेक्टर  कुणाल दुदावत एग्रीस्टेक पंजीयन से वंचित किसानों का चिन्हांकन कर शीघ्र पंजीयन कराने किया निर्देशित डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाकर…

    Read more

    कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान*   *पहली बार इतने बड़े स्तर…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें