Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 नान सहोदर के आवेदन का त्वरित हुआ समाधान किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अब खेती-किसानी होगा आसान

अम्बिकापुर 02 मई 2026/   प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन समस्या निवारण शिविर’ में ग्राम आमादरहा के रहने वाले किसान श्री नान सहोदर तिर्की के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया, जहाँ उन्हें उनके बहुप्रतीक्षित किसान क्रेडिट कार्ड (ज्ञब्ब्) का वितरण किया गया।

अपना केसीसी कार्ड प्राप्त करने के बाद हर्ष व्यक्त करते हुए श्री नान सहोदर ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान अपना आवेदन जमा किया था। जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और पारदर्शिता के चलते उनका कार्ड बनकर तैयार हो गया, जिसे उन्हें शिविर में ही प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री की पहल की सराहना
हितग्राही श्री तिर्की ने राज्य शासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, सुशासन तिहार आने के बाद हमें अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। हमारी समस्याओं का समाधान अब हमारे गांव में ही हो जा रहा है। यह मुख्यमंत्री जी की एक बहुत ही सराहनीय और अच्छी पहल है। उन्होंने बताया कि पहले साहूकारों से लोन लेना पड़ता था जिसका ब्याज बहुत लग जाता था। लेकिन अब किसान क्रेडिट कार्ड बनने से खेती किसानी के लिए ऋण लेने में अब सुविधा मिलेगी और ब्याज भी नहीं लगेगा।

गांव में ही मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
सुशासन तिहार अंतर्गत 10 जून तक जिले में आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविरों का मुख्य उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। शिविर में न केवल आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है, बल्कि मौके पर ही प्रमाण पत्र और हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण कर आमजन को लाभान्वित भी किया जा रहा है। श्री नान सहोदर जैसे अनेक किसानों के लिए यह पहल मांग, समस्या और शिकायतों का समाधान लेकर आई है।

  • Related Posts

    मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      *शहादत के सम्मान से जुड़ी स्नेह की डोर : माधुरी ने बांधी राखी, भावुक हुए ‘विष्णु भैया’* *शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा की धर्मपत्नी माधुरी वर्मा ने बांधी…

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के उपहार से बहनों के सपनों को मिली उड़ान, महतारी वंदन से प्रेमलता बनीं आत्मनिर्भर

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें