Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों का नि:शुल्क ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य जारी – अब तक 1 लाख 61 हजार 376 हितग्राहियों का नि:शुल्क ई-केवाईसी पूर्ण – ई-केवाईसी सत्यापन के दौरान हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण रहेगा जारी – ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जुलाई

राजनांदगांव 02 मई 2026। शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश सहित जिले में बड़ी संख्या में हितग्राहियों का ऑनलाइन नि:शुल्क ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 2 लाख 40 हजार 996 हितग्राहियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी सत्यापन का लक्ष्य है। जिसके तहत 1 लाख 61 हजार 376 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण करा लिया गया है, जो लक्ष्य का 66.9 प्रतिशत है। शेष 79 हजार 620 हितग्राहियों का सत्यापन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को ई-केवाईसी सत्यापन कराने के लिए पर्याप्त अवसर देते हुए अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। ई-केवाईसी सत्यापन की निर्धारित अवधि के दौरान भी योजना के पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण पूर्ववत जारी रहेगा। ई-केवाईसी सत्यापन कार्य के सफल संचालन के लिए जिले में बड़ी संख्या में ऑपरेटर्स (वीएलई) की नियुक्ति की गई है। जिन क्षेत्रों में अभी ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं हो पाई है, वहां भी चरणबद्ध तरीके से लगातार नियुक्तियां की जा रही है, ताकि शहरी एवं ग्रामीण सभी क्षेत्रों के हितग्राही अपनी सुविधानुसार ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य पूर्ण करा सके। हितग्राहियों से 30 जुलाई के भीतर शिविर स्थलों पर पहुंचकर अपना ई-केवाईसी सत्यापन पूर्ण कराने की अपील की गई है।
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध