Ro no D15139/23

नीट-2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को – जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र में 1897 परीक्षार्थी होंगे शामिल

राजनांदगांव 02 मई 2026। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट-2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 1897 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सभी केंद्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स की नियुक्ति की गई है तथा परीक्षा की निगरानी हेतु जिला प्रशासन द्वारा पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। डीएससीसी सदस्यों द्वारा परीक्षा के दौरान निरंतर निरीक्षण और समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षा दिवस पर सभी केंद्रों में अबाधित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। आपात सेवाएं-जैसे एंबुलेंस एवं फायर सर्विसेस व अलर्ट मोड पर रहेंगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए व्हीलचेयर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं भी केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केन्द्र परिसर में अनधिकृत अधिकारी एवं बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों के  फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन, प्रवेश पत्र एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया अधिकृत एजेंसियों द्वारा की जाएगी। सभी केंद्रों में मोबाइल जैमर भी स्थापित कर दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने, एडमिट कार्ड और आवश्यक पहचान दस्तावेज साथ रखने तथा परीक्षा नियमों का पूर्णत: पालन करने की अपील की गई है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को एनटीए के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल

    *’इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन*   रायपुर, 10 जुलाई 2026/ महासमुंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक…

    Read more

    डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

    *1 नवंबर को होगा पुरस्कार का वितरण*   रायपुर, 10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 के लिए राज्य के इच्छुक…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध