Ro no D15139/23

मोहतरा में गोविंदा गोस्वामी के घर खुशियों की नई दस्तक

*राजस्व मंत्री ने गोविंदा को सौंपी उनके सपनों के आशियाने की चाबी*

रायपुर, 06 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार की हर गरीब को पक्की छत देने की प्रतिबद्धता आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम मोहतरा में साकार होती दिखी। प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित पक्के मकान की चाबी हितग्राही श्री गोविंदा गोस्वामी को सौंपी। नए घर की दहलीज पर जब मंत्री जी ने फीता काटकर गृह-प्रवेश कराया, तो लाभार्थी परिवार की आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर संतोष की मुस्कान साफ नजर आई।

*कच्चे मकान की परेशानियों से मिला छुटकारा*

हितग्राही गोविंदा (पिता कैलाश गोस्वामी) के लिए यह केवल एक मकान नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष का अंत है। वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इस आवास के लिए शासन द्वारा 1.20 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। प्रशासन की तत्परता से निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हुआ, जिससे यह परिवार अब बारिश और धूप की चिंता से मुक्त होकर एक सुरक्षित छत के नीचे आ गया है।

*आवास गरीब के सम्मान का प्रतीक- मंत्री श्री टंक राम वर्मा*

प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी सौंपने के दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय के लक्ष्य पर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि यह गरीब के आत्म-सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी परिवार कच्चे मकान में रहने को विवश न रहे। आज गोविंदा को उनके घर की चाबी सौंपना मेरे लिए आत्मिक संतोष का विषय है।

*बदलता ग्रामीण परिदृश्य*

इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। घर के दीवार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लोगो और अपना नाम अंकित देख गोविंदा का परिवार भावुक हो उठा। उन्होंने कहा कि अब उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। मोहतरा की यह सफलता राज्य में जारी उस विकास यात्रा का हिस्सा है, जहां हजारों परिवार हर दिन कच्चे मकानों को पीछे छोड़ मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान