Ro no D15139/23

कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

कोरबा 06 मई 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की पहल पर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा ने आम नागरिकों तक अपनी सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1750 की शुरुआत की है। यह कदम प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के प्रयासों को गति देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है।
नई हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक अपनी शिकायत, पूछताछ या किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाएँ। अब हर व्यक्ति अपने घर या कार्यस्थल से ही निःशुल्क कॉल कर सकता है, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की बचत होगी। टोल-फ्री नंबर पर कॉल करना पूरी तरह निःशुल्क है, इसलिए किसी भी वर्ग के नागरिक को कॉल खर्च का कोई बोझ नहीं पड़ेगा।
हेल्पलाइन सेवाएँ कार्यालयीन समय पर उपलब्ध रहेंगी। कॉल के माध्यम से सामान्य प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे और जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा द्वारा संचालित कार्यों की गुणवत्ता संबंधी शिकायतें भी तुरंत दर्ज की जाएँगी। शिकायत प्राप्त होने के बाद उसकी रिकॉर्डिंग और ट्रैकिंग की जाएगी, जिससे समस्या का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित हो सके। यह प्रणाली शिकायत निवारण प्रक्रिया को पहले से अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएगी।
इस सेवा का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण तथा दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों को मिलेगा, जिनके लिए कार्यालय तक पहुँचना कठिन होता है। अब वे भी अपनी बात सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुँचा सकेंगे, वह भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के और बिना यात्रा किए। टोल-फ्री हेल्पलाइन का उपयोग बेहद सरल है। नागरिक किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल फोन से 1800-233-1750 डायल कर अपनी समस्या, सुझाव या पूछताछ दर्ज करा सकते हैं।
नई हेल्पलाइन सेवा प्रशासन की नागरिक सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। यह पहल जनता के भरोसे को बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और हर नागरिक तक शासन की पहुँच आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सेवा निश्चित ही कोरबा जिले के आम जनमानस के लिए एक बड़ी सुविधा सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान