Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

– 3 किलोवाट सोलर सिस्टम से हर माह हजार रूपए की हो रही बचत*

 

*- अन्य लोगों के लिए बने प्रेरणा*

 

राजनांदगांव 06 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनांदगांव शहर के बजरंगपुर नवागांव, वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्री प्रवीण कुमार मिश्रा इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर का बिजली खर्च शून्य करने में सफल हुए हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरे हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि उनके परिवार में तीन सदस्य हैं। पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 900 से 1000 रूपए तक आता था, जो गर्मी के मौसम में और अधिक हो जाता था। उन्होंने 17 जनवरी 2026 को अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। इसके बाद से पिछले तीन महीनों से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई, जबकि शेष 81 हजार रूपए उन्होंने स्वयं निवेश किए। इसके लिए उन्होंने बैंक से ऋण लिया है, जिसे वे आगामी 3 वर्षों में चुका देंगे।

हितग्राही श्री मिश्रा के अनुसार उनका सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 18 से 19 यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहा है, जबकि उनके घर की खपत करीब 10 यूनिट है। इस प्रकार प्रतिदिन 8 से 9 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जा रही है, जिससे भविष्य में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने शीघ्र आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही, जिसमें उन्हें केवल एक बार बैंक जाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना पड़ा। शेष प्रक्रिया सहज रूप से पूर्ण हो गई। श्री मिश्रा इस योजना से इतने संतुष्ट हैं कि उन्होंने अपने तीन रिश्तेदारों को भी सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया, जिनके घरों में भी अब सोलर पैनल स्थापित हो रहे हैं। उनका कहना है कि सौर ऊर्जा एक स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ विकल्प है, जिससे न केवल आर्थिक बचत होती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है। श्री प्रवीण कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अत्यंत लाभकारी एवं जनहितकारी बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    तीन दिव्यांगजनों की राह हुई आसान, मिली ट्राईसिकल बोले “धन्यवाद विष्णु भैया”

    कलेक्टर ने प्रदान की ट्राईसिकल, स्वावलंबन की ओर बढ़े कदम*   रायपुर, 01 सितंबर 2026/ संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज संवेदनशील प्रशासन और त्वरित जनसमस्या…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन से नेहा का आसानी से बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

    रायपुर, 01 सितम्बर 2026/आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रभावी साबित होते जा रही है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पहांदा…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार