Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 किसान कीर्तन के लिए रहा खुशियों भरा

*- पैकहाउस अनुदान से किसान कीर्तन उईके को मिला संबल*

 

*- एनएचएम योजना के तहत 2 लाख रूपए की सहायता*

 

*- सब्जी उत्पादन व भंडारण में आएगा सुधार*

 

*- उद्यानिकी विभाग द्वारा मिला उन्नत किस्म के बीज*

 

राजनांदगांव 06 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए शासन की योजनाओं से सीधे जुडऩे का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित शिविर किसान श्री कीर्तन उईके के लिए खुशियों भरा अवसर साबित हुआ। ग्राम पीटेपानी निवासी किसान श्री कीर्तन उईके ने बताया कि वे उद्यानिकी फसलों विशेषकर सब्जी-भाजी की खेती करते हैं। उनके पास लगभग 23 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें से वे लगभग 6 एड़क में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन करते हैं। उत्पादन के बाद उचित भंडारण व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें कई बार नुकसान उठाना पड़ता था।

किसान कीर्तन ने बताया कि वे सुशासन तिहार शिविर में पहुंचकर उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) योजना की जानकारी प्राप्त की और आवेदन किया। इसके तहत उन्हें पैकहाउस निर्माण के लिए डीबीटी के माध्यम से 2 लाख रूपए का अनुदान स्वीकृत हुआ, जो उनके लिए बड़ी राहत साबित हुआ। श्री उईके ने बताया कि पैकहाउस बनने से अब वे अपनी सब्जियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से भंडारित कर सकेंगे। इससे फसल की गुणवत्ता बनी रहेगी और उन्हें बेहतर बाजार मूल्य भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पहले फसल को तुरंत बेचने की मजबूरी रहती थी, लेकिन अब वे सही समय पर विक्रय कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हें उन्नत किस्म के बीज भी उपलब्ध कराए गए, जिससे उत्पादन में और सुधार होगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा पैकहाउस के उपयोग, ग्रेडिंग, पैकिंग एवं विपणन की भी जानकारी दी गई, जिससे उन्हें आधुनिक खेती के प्रति नई समझ मिली।

किसान श्री कीर्तन उईके ने शासन की इस जनहितकारी पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन वास्तव में किसानों के लिए लाभकारी हैं, जहां योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर ही समाधान और लाभ मिल रहा है। उन्होंने अन्य किसानों से भी इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    *राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और समृद्ध लोक संस्कृति की विद्यार्थियों ने छोड़ी अमिट छाप*   *राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से संवाद के अनुभव विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ…

    Read more

    शोभित को थी चलने फिरने की समस्या, सीएम हेल्पलाइन नंबर से त्वरित मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

    रायपुर, 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार