Ro no D15139/23

स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिला 6-6 लाख का आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

 

 

जन समस्या निवारण शिविर में महिलाओं को मिला आर्थिक सशक्तिकरण, सुशासन तिहार बना रोजगार का आधार

*रायपुर, 7 मई 2026/* छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है। मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मानपुर के अंतर्गत ग्राम साल्हेभट्टी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर इसका जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया, जहां एनआरएलएम बिहान योजना के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को बैंक लिंकेज के माध्यम से स्वरोजगार हेतु ऋण स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया।
इस शिविर में ग्राम जामड़ी की पदम वैष्णव देवी स्व सहायता समूह की 11 महिलाओं को सामूहिक मक्का खेती के लिए 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। समूह की सभी महिलाएं मध्यमवर्गीय किसान परिवारों से जुड़ी हैं और लंबे समय से खेती-किसानी में संलग्न रही हैं। अब इस आर्थिक सहयोग से वे संगठित होकर आधुनिक तरीके से सामूहिक मक्का उत्पादन करेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बन सकेंगी।
इसी प्रकार ग्राम औंधी की संत मरियम स्व सहायता समूह की 10 महिलाओं को भी 6 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह महिलाएं होटल व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रही हैं। वर्तमान में ये महिलाएं स्कूलों में मध्यान्ह भोजन कार्य से जुड़ी हुई हैं, लेकिन अब इस ऋण सहायता से वे अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आय के नए स्रोत विकसित करेंगी। दोनों समूहों की महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ झलक रहा था। उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार उनके जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आया है।
समूह की महिलाओं ने कहा कि पहले हमें अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब शासन की इस पहल से हमें आर्थिक सहयोग मिला है। इससे हम अपना खुद का रोजगार शुरू कर पाएंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी।
सुशासन तिहार हमारे लिए आत्मनिर्भर बनने का एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। सुशासन तिहार 2026 केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग—विशेषकर महिलाओं—को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस पहल ने न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वाभिमान को भी नई ऊंचाई दी है।

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी*   *नारागांव बनेगा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव, पेयजल और आवास…

    Read more

    (रायपुर समाचार) हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी आयोजित

    रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य की तिथियां निर्धारित कर दी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी