Ro no D15139/23

बस्तर में तकनीक और हौसले से महकी तुलसा बघेल की बाड़ी 7 हजार के कर्ज से शुरू किया बदलाव का सफर

 

रायपुर, 07 मई 2026/ बस्तर जिले के कलचा गांव की रहने वाली तुलसा बघेल आज ग्रामीण सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिख रही हैं। कभी पारंपरिक खेती और संसाधनों के अभाव में गुजर-बसर करने वाली तुलसा ने तकनीकी सुधारों को अपनाकर न केवल अपनी किस्मत बदली है, बल्कि अपनी आधा एकड़ जमीन को भी आय का मुख्य स्रोत बना दिया है। उनके जीवन में बदलाव की यह कहानी साल 2020 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के साथ शुरू हुई, जहां से उन्होंने आत्मविश्वास और तकनीक की पहली सीख ली।
शुरुआती दिनों में जानकारी के अभाव और सिंचाई की सुविधा न होने के कारण तुलसा केवल वर्षा आधारित खेती ही कर पाती थीं, लेकिन समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने सबसे पहले मात्र 7 हजार रुपए का छोटा कर्ज लेकर बाड़ी विकास की दिशा में कदम बढ़ाया। कृषि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उन्होंने मचान विधि और लाइन कतार पद्धति जैसी उन्नत तकनीकों को अपनाया। जैसे-जैसे आमदनी बढ़ती गई, उन्होंने खेती के विस्तार के लिए बैंक लिंकेज के माध्यम से 60 हजार रुपए का ऋण लिया और अपने खेत में बोरवेल की स्थापना कराई। इस एक कदम ने उनकी खेती की पूरी तस्वीर बदल दी, क्योंकि अब वे साल भर फसलों का उत्पादन करने में सक्षम हो गई हैं।
वर्तमान में तुलसा बघेल ने सब्जी उत्पादन को अपना मुख्य व्यवसाय बना लिया है, जिसमें उन्होंने पत्ता गोभी, मटर और भिंडी की सफल पैदावार ली है। अब वे आगामी खरीफ सीजन के लिए भिंडी, तोरई और खीरा जैसी फसलों की तैयारी में जुट गई हैं। खेती से प्राप्त मुनाफे का उपयोग उन्होंने बहुत ही समझदारी से किया है। उन्होंने अपने कच्चे मकान को पक्के मकान में तब्दील कर लिया है और अपनी बेटी की शादी की तैयारी भी कर रही हैं।
अपनी मेहनत से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी तुलसा अब केवल कृषि तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। भविष्य की योजनाओं को लेकर वे बताती हैं कि वे जल्द ही मुर्गी पालन के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं, ताकि आय के स्रोतों में और अधिक विविधता आ सके। एक साधारण मजदूर से सफल उद्यमी किसान बनने का उनका यह सफर बस्तर के ग्रामीण अंचलों में सरकारी योजनाओं और तकनीकी सहयोग के सकारात्मक प्रभाव को साफ तौर पर दर्शाता है।

  • Related Posts

    शोभित को थी चलने फिरने की समस्या, सीएम हेल्पलाइन नंबर से त्वरित मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

    रायपुर, 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल*   *सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका :…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार