Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में समाधान, संवेदनशीलता और विकास का संगम

*जनसमस्या निवारण शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित लाभ, योजनाओं का हो रहा प्रभावी क्रियान्वयन*

 

रायपुर , 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन के लिए राहत, समाधान और विकास का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन कर प्रशासन आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहा है, साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत गुडरु एवं रामचंद्रपुर जनपद पंचायत के ग्राम तांबेश्वरनगर में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण की दिशा में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

गुडरु में आयोजित शिविर में प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए 20 संगीत मंडलियों को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की। साथ ही आयुष्मान कार्ड एवं किसान किताब का वितरण भी किया गया। वहीं तांबेश्वरनगर में आयोजित शिविर में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा एवं पण्डो परिवारों को प्राथमिकता से योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।

शिविरों में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, पशुधन, वन एवं राजस्व विभाग द्वारा योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। तांबेश्वरनगर शिविर में गोद भराई एवं अन्नप्राशन जैसे कार्यक्रमों के साथ ही आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, कृषि आदान सामग्री, मिनरल मिक्सचर तथा आवास की चाबी का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रमों के दौरान जनगणना 2026 के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाया गया।

शिविरों में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व, स्वास्थ्य, बिजली एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जैसे विभागों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

 

इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम तांबेश्वरनगर निवासी श्री तापस को नवनिर्मित पक्के मकान की चाबी सौंपकर उनके सपनों को साकार किया गया। उन्होंने भावुक होकर बताया कि अब उनका परिवार सुरक्षित आवास में रह सकेगा, जो उनके जीवन में एक बड़ा परिवर्तन है।

 

सुशासन तिहार के माध्यम से जिले में शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि योजनाओं के प्रति जागरूकता और विश्वास भी बढ़ रहा है। यह अभियान ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा और समावेशी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    स्वस्थ युवा, सशक्त भारत: धमतरी में चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

    *‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ एवं ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के तहत दो दिवसीय आयोजन*   धमतरी, 31 अगस्त 2026। केंद्रीय संचार ब्यूरो, रायपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत…

    Read more

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार