Ro no D15139/23

ऐतिहासिक बंगाल विजय के बाद कवर्धा आगमन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का भव्य स्वागत

कवर्धा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा जी के प्रथम कवर्धा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा जोरदार, भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

 

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान लगभग एक माह तक पार्टी संगठन द्वारा श्री विजय शर्मा जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने लगातार विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन को मजबूती देने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने एवं चुनावी रणनीति को धरातल तक पहुंचाने का कार्य किया। बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

कवर्धा पहुंचने पर स्थानीय ठाकुर देव चौक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने फूलमाला, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी एवं जयघोष के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय”, “विजय शर्मा जिंदाबाद” एवं “भाजपा विजय अभियान” के नारों से गूंज उठा।

 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक भावना और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण से ही यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो सकी है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनविश्वास की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा भाजपा की विचारधारा अब पूरे देश में जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।

 

स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    *51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा स्थापना हेतु वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन*   *जनसहयोग से निर्मित होगी लगभग 10 टन वजनी प्रतिमा, पर्यटन और रोजगार…

    Read more

    बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ श्रम और बाल तस्करी से मुक्त कराने में कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    *08 आरोपियों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।*   *आरोपियों के विरुद्ध थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक-29/2026 पंजीबद्ध कर (BNS) की धारा 143(5), 146, 61(2), जेजे एक्ट की धारा 79…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…