Ro no D15139/23

कार्यभार संभालते ही जनसेवा में जुटे नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन

विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची के साथ शिविर स्थल पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं और समाधान की ली जानकारी

 

शिविर में कुल 708 आवेदन प्राप्त हुए जिनका विभागवार निराकरण किया गया

 

रायपुर, 8 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद दूरस्थ अंचल के ग्राम पंचायत बस्ती में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं और उनके निराकरण की जानकारी ली। शिविर में कुल 708 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका विभागवार निराकरण किया जा रहा है।

 

कलेक्टर डॉ. देवांगन ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदन देने वाले ग्रामीणों एवं संबंधित अधिकारियों को मंच के समक्ष बुलाकर प्रत्येक प्रकरण की कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करने को कहा, ताकि लोगों को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन का अनुभव हो सके। कलेक्टर ने विशेष रूप से राजस्व विभाग से संबंधित मामलों ऋण पुस्तिका, पट्टा, वन अधिकार पत्र, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा सुधार और फौती नामांतरण जैसे प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

 

वन अधिकार पत्र से जुड़े आवेदनों के निराकरण के लिए कलेक्टर ने राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम को आवेदकों के साथ सामूहिक बैठक आयोजित कर सही जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों से भी प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने और आगामी शिविर में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

 

कलेक्टर डॉ. देवांगन ने अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणजन अपनी रोजी-रोटी छोड़कर भरोसे के साथ शिविरों में आते हैं, इसलिए उन्हें झूठा आश्वासन नहीं दिया जाना चाहिए। अधिकारियों को पात्रता, नियम एवं प्रक्रिया की सही जानकारी देते हुए आवेदकों का उचित मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन का विश्वास जीतना और समस्याओं का व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करना है।

 

शिविर में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।

 

शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत 8 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा 9 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म संपन्न कर उन्हें पौष्टिक आहार से भरे थाल भेंट किए गए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

 

जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर संचालित योजनाओं, गतिविधियों एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्राप्त की। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य बूंद कुवर मास्को, भंवर सिंह गोवास, पवन पैकरा, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी, डीएफओ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान