Ro no D15139/23

शिविर से आमजन में शासन की योजनाओं के प्रति बढ़ती है जागरूकता ग्राम पहंदा में जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन 169 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

कोरबा,08 मई 2026/सुशासन तिहार के तहत विकासखंड कोरबा अंतर्गत कलस्टर ग्राम पंचायत पहन्दा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता कलमेश अनंत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया, जनपद सदस्य श्री अनिल खुंटे, श्री किशन कोसले एवं श्री विजय पटेल, विधायक प्रतिनिधि श्री आशीष गंगोली और श्री दशरथ सिंह खड़िया, तथा मंडल संयोजक श्री किशन साव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पहन्दा की सरपंच श्रीमती संगीता सिंह कंवर ने की। इनके अतिरिक्त पताढ़ी, उरगा, खोड्डल, मसान, तिलकेजा, कुकरीचोली, बरीडीह, देवरमाल और कटबितला के सरपंच भी उपस्थित रहे।
शिविर में विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया। एनआरएलएम बिहान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट आजीविका कार्य के लिए तीन “लखपति दीदी”  श्रीमती अंजनी कंवर (बरीडीह), श्रीमती बबीता (पहन्दा) और श्रीमती रेशम रात्रे (तिलकेजा) को सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पंचायत विभाग द्वारा 11 सदस्यों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। कृषि विभाग की शाकम्भरी योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों को सिंचाई पंप दिए गए। राजस्व विभाग द्वारा एक जाति प्रमाण पत्र एवं छह डिजिटल किसान किताबें प्रदान की गईं। पंचायत विभाग ने 23 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबी और प्रशस्ति पत्र दिए गए। समाज कल्याण विभाग ने एक हितग्राही को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 43 पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रदान की गई।
शिविर में कुल 497 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 169 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। क्लस्टर के ग्राम पंचायतों में उरगा, पहन्दा, पताढ़ी, खोड्डल, मासन, तिलकेजा, कुकरीचोली, बरीडीह, देवरमाल, कटबितला, सेमीपाली, कुदुरमाल और अखरापाली शामिल हैं।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविरों से आमजन में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है। शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए सभी विभागों को मिलकर सकारात्मक कार्य करने की आवश्यकता है।
शिविर में विशेष रूप से अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री सरोज महिलांगे, जनपद सीईओ श्री खगेश निर्मलकर, श्री किशन साव, जनपद सदस्यगण एवं क्लस्टर के सभी सरपंच उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान