Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार उन्मुख अवसर

कोरबा,08 मई 2026/जिले के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों में इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होगा तथा भविष्य में बेहतर रोजगार संभावनाएँ विकसित होंगी।
योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को लगभग 9000 रूपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 6 से 9 माह की अवधि तक मिलने वाला यह कार्य अनुभव युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करेगा।
युवाओं को योजना से जोड़ने हेतु माय भारत प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। जिले के इच्छुक युवा पहले mybharat.gov.in माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें स्वतः प्रधानमंत्री इंटर्नशिप वेबसाइट से जोड़ दिया जाएगा। इससे आवेदन प्रक्रिया सहज, सरल और सुगम हो सकेगी, तथा अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की कार्यप्रणाली से जोड़ना और उन्हें रोजगार योग्य बनाना है। यह योजना विशेष रूप से उन छात्रों और युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है जो पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर अपने करियर को दिशा देना चाहते हैं।
जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की जाती है कि वे समय पर पंजीयन कर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएँ। अधिक जानकारी हेतु माय भारत प्लेटफॉर्म तथा संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान