Ro no D15139/23

समस्याओं के त्वरित निराकरण से बढ़ता है लोगों का विश्वास पाली ब्लॉक के बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित 142 आवेदनों का निराकरण किया गया

कोरबा 08 मई, 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत निरंतर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा के विधायक  प्रेमचंद्र पटेल उपस्थित रहे। जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष  पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जिला पंचायत सदस्यगण और जनपद पंचायत सदस्य- माया रूपेश कंवर,  मनोज कुमार,  विजय प्रभात और  मनीषा कंवर बसीबार की सरपंच  कंचन बाई कंवर एवं तिवरता, सिरकीखुर्द, लिटियाखार, केराकछार, रतिजा, चैनपुर, उडता, पुटा, रैनपुरखुर्द और नोनबिर्रा ग्रामों के सरपंच भी उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया। कृषि विभाग की शाकंभरी योजना के अंतर्गत ईश्वरी बाई, विनोद कुमार को सिंचाई पंप प्रदान किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पाँच हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग ने एक हितग्राही नूतन कुमार को व्हीलचेयर, तीन हितग्राहियों को श्रवण यंत्र तथा पाँच हितग्राहियों को छड़ी प्रदान की।
शिविर में कुल 526 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 142 आवेदनों का निराकरण स्थल पर ही किया गया। बसीबार क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी 11 ग्राम पंचायतोंकृबसीबार, तिवरता, सिरकीखुर्द, लिटियाखार, केराकछार, रतिजा, चैनपुर, उडता, पुटा, रैनपुरखुर्द और नोनबिर्राकृके ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से शिविर में भाग लिया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे आमजनों तक पहुँचती है, जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष और सरल लाभ मिलता है। साथ ही समस्याओं के त्वरित निराकरण से लोगों का विश्वास बढ़ता है और शासन-प्रशासन की पहुँच आमजन तक मजबूत होती है।
शिविर के आयोजन में एसडीएम पाली  रोहित सिंह, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोहनीष देवांगन तथा तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान