Ro no D15139/23

सारंगढ़ में गूंजी कन्या विवाह शहनाई

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 96 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में*

*मंत्री टंकराम वर्मा ने नवदम्पत्तियों को भेंट किए 35-35 हजार के चेक, सुखी जीवन का दिया मंत्र*

रायपुर, 08 मई 2026/ राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन की सफलता का एक विशेष मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग के दौर में मोबाइल का अत्यधिक उपयोग रिश्तों में दरार की वजह बन रहा है। छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवादों से बचने के लिए मोबाइल का उपयोग जरूरत के अनुसार ही करें। आपसी सामंजस्य और प्रेम ही सुखी गृहस्थ जीवन का आधार है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आज सारंगढ़ का कृषि उपज मंडी प्रांगण खुशियों और उत्सव का गवाह बना। भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 96 जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए।

*गरीब परिवारों का संबल बनी योजना*

मंत्री ने शासन की इस योजना को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि समाज का हर वर्ग गरिमा के साथ मांगलिक कार्य संपन्न कर सके। इस दौरान उन्होंने सभी जोड़ों को शासन की ओर से मिलने वाली 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।

यह भव्य आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का उदाहरण बना, बल्कि इसने शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को सीधे जनता तक पहुँचाने के संकल्प को भी दोहराया। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर-वधु और उनके परिजनों के लिए भोजन, पेयजल और बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान