Ro no D15139/23

जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान 18 से 25 मई तक

राजनांदगांव 18 मई 2026। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग नवा रायपुर के निर्देशानुसार जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चयनित 105 ग्रामों में चलाया जाएगा। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग राजनांदगांव के मार्गदर्शन में चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना और जमीनी स्तर पर जन भागीदारी बढ़ाना है। अभियान के दौरान गांव-गांव में स्वास्थ्य जागरूकता, सेवा संतुष्टि और सरकारी योजनाओं पर सीधा संवाद होगा। इसके लिए आदि सेवा केंद्रों की मैपिंग की जाएगी और आदिप्रसारण पोर्टल पर 18 मई तक आदिसाथी व वेलेंटियर्स का पंजीकरण पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कर्मयोगी अभियान अंतर्गत निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में जन सुनवाई कार्यक्रम द्वारा प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर समाधान किया जाएगा। विशेष पिछड़ी जनजातियों के साथ अन्य जनजातीय हितग्राहियों तक फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ग्राम और क्लस्टर स्तर पर विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए चयनित ग्रामों में कलस्टरवार शिविरों के माध्यम से सेवाओं का सेचुरेशन पूर्ण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं ग्राम संस्थाओं से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है।

  • Related Posts

    विधायक धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में होंगे शामिल

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। विधायक बिल्हा श्री धरम लाल कौशिक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव शहर के रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  रबी 2025-26 के लंबित फसल बीमा दावा भुगतान के निराकरण हेतु किसानों से बैंक विवरण जमा करने की अपील

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय