Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत पलांदुर में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

*सुशासन तिहार 2026*

 

*- हितग्राहियों को राशनकार्ड, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड का किया गया वितरण*

 

*- गोदभराई एवं अन्नप्राशन किया गया आयोजन*

 

*- शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी*

 

राजनांदगांव 18 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत पलांदुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत पलांदुर, भानपुरी, कातलवाही, पारागांवखुर्द, पारागांवकला, पेंड्री, सलटिकरी , मुसराकला, आलीवारा, कसारी, कोलिहापुरी छी, छीपा कुल 12 ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में ग्रामीणों से मांग एवं शिकायत से संबंधित कुल 728 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे 714 आवेदन मांग एवं 14 आवेदन शिकायत से संबंधित थे। त्वरित निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है। सुशासन तिहार 2026 जनसमस्या निवारण शिविर के तहत प्राप्त आवेदनों एवं जनशिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी निराकरण विभाग द्वारा किया जाएगा तथा शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ द्वारा 7 हितग्राहियों को राशनकार्ड एवं 4 हितग्राहियो को जॉब कार्ड, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को आईस बॉक्स व मछली जाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को ई-श्रम कार्ड का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विकास, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, विद्युत विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, खाद्य विभाग सहित 19 विभाग का स्टॉल लगाया गया था। अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। शिविर में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता अजय सिन्हा, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री सुरेश वर्मा, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती रामेश्वरी एवन वर्मा, सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती सीमा ओमप्रकाश साहू, जनपद सदस्य डोंगरगढ़ श्री दुर्गाप्रसाद रात्रे, श्री लक्ष्मीनारायण वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एम भार्गव सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़, नायब तहसीलदार तहसील डोंगरगढ़, सचिव, रोजगार सहायक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से डिप्टी CM विजय शर्मा ने किया संवाद

    मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से डिप   कवर्धा। कबीरधाम जिले के मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को ऐतिहासिक प्रथम बैच के प्रथम दिवस के अवसर पर विशेष संवाद…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक

    गौधन की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने के निर्देश   *ग्राम सरेखा में गौशाला के लिए उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश*   रायपुर, 16 सितंबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय