Ro no D15139/23

एलपीजी गैस सब्सिडी को लेकर आया नया नियम, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया तो बंद होगी सब्सिडी, जानें लास्ट डेट

LPG Subsidy, सुबोध कुमार नंदन: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाइ) और डीबीटीएल योजना के तहत एलपीजी सब्सिडी पाने वाले ग्राहकों को अब बायोमीट्रिक आधार वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा. अप्रैल तक के आंकड़े के अनुसार राज्य में तीनों सार्वजनिक तेल कंपनियों के 120.75 लाख ग्राहक हैं. सरकार ने वेरिफिकेशन के लिए 30 जून तक की अंतिम तिथि तय की है. तय समय सीमा में गैस कनेक्शन के साथ आधार का बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं कराने पर एलपीजी सब्सिडी बंद हो जायेगी.

जल्द से जल्द सत्यापन कराएं

सरकार का यह कदम फर्जी लाभार्थियों को हटाने और वास्तविक उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है. तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों को ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान कर जल्द से जल्द उनका सत्यापन कराने के निर्देश दिये गये हैं. तेल कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार सत्यापन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी लंबित रखी जायेगी.

30 जून से पहले बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन कराने वाले उपभोक्ताओं की रोकी गयी सब्सिडी उनके बैंक खाते में भेज दी जायेगी. वहीं, ऐसा नहीं करने पर लंबित सब्सिडी हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगी. साथ ही डेडलाइन के बाद लिये गये गैस सिलेंडरों पर भी कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी. बाद में वेरिफिकेशन कराने पर केवल उसी तारीख के बाद की गैस बुकिंग पर ही सब्सिडी मिलेगी.

क्या बोले अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों और विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाये जायेंगे. तेल कंपनियों के फील्ड अधिकारियों को लोगों को जागरूक करने और प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिये गये हैं.

उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि वे आखिरी समय का इंतजार नहीं करें और जल्द से जल्द अपनी गैस एजेंसी जाकर आधार का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करा लें, ताकि सब्सिडी का लाभ लगातार मिलता रहे.

जानिए आंकड़ें

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष 2016 से अप्रैल 2026 तक सूबे में 120.75 लाख गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं. कंपनीवार जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 120.75 लाख करोड़ से अधिक उज्ज्वला कनेक्शन जारी किये गये हैं. इनमें सबसे अधिक कनेक्शन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आइओसी) ने जारी किये हैं. इसके बाद भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल ) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) का स्थान है.

 कंपनीवार कुल पीएमयूवाइ कनेक्शन (लाख में)

कंपनी – कुल कनेक्शन (लाख)
आइओसी -49.79
बीपीसीएल- 32.61
एचपीसीएल- 38.35
कुल – 120.75

  • Related Posts

    सीधे फर्श पर बैठकर खाना सही है या नहीं? जानें वास्तु के अनुसार क्या है सही तरीका

    Vastu Tips for Eating Food: आजकल ज्यादातर घरों में खाना खाने के लिए डाइनिंग टेबल का इस्तेमाल होता है. वहीं कुछ लोग आज भी जमीन पर बैठकर खाना पसंद करते हैं.…

    Read more

    जन्माष्टमी पर त्रिगुणी महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भाग्यशाली राशियां

    Janmashtami 2026 Rare Planetary Yog: भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष बेहद खास माना जा रहा है. 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को देशभर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात