Ro no D15139/23

बच्चे जिंदगीभर नहीं भूलते माता-पिता की ये 5 आदतें, हर पैरेंट के लिए जानना जरूरी

Parenting Tips: हर माता-पिता की चाहत यही होती है कि उनका बच्चे जीवन में आगे चलकर सिर्फ एक सफल ही नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान भी बने. इसके लिए पैरेंट्स हर कोशिश करते हैं और बच्चों को हर वह चीज दिलाते हैं, जिनकी उनके बच्चों को जरूरत होती है. हर एक कोशिश करने के बावजूद भी कई बार पैरेंट्स को सही परिणाम देखने को ननहीं मिलते हैं. ऐसा होने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी होता है कि जरूरी नहीं कि बच्चों को माता-पिता से जुड़ी सिर्फ बड़ी बातें या फिर महंगे गिफ्ट्स ही जिंदगीभर याद रह जाए, कई बार माता-पिता की छोटी से छोटी आदतें और घर का माहौल भी बच्चों के दिमाग पर जीवनभर के लिए एक गहरा असर डाल सकती है. बता दें, आप अपने बच्चों को बचपन के समय ही जो प्यार, व्यवहार और संस्कार देते हैं, वही आगे चलकर उनकी सोच और पर्सनालिटी का हिस्सा बन जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको माता-पिता की 5 ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें उनके बच्चे जिंदगीभर याद रखते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बच्चों की बातें ध्यान से सुनना

जब माता-पिता अपने बच्चों की बातों को गौर से सुनने लगते हैं, तो बच्चों को ऐसा लगता है कि वे अपने पैरेंट्स की जिंदगी में खास हैं. कई बार ऐसा होता है कि बच्चे सिर्फ अपनी बातें माता-पिता के साथ शेयर करना चाहते हैं, लेकिन पैरेंट्स उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. जब बार-बार ऐसा होता है तो बच्चे चुप रहना शुरू कर देते हैं. वहीं, जो भी पैरेंट्स अपने बच्चों की बातों को वैल्यू देते हैं, उनके बच्चे जीवन में आगे चलकर ज्यादा कॉन्फिडेंट और दूसरों के सामने अपनी बातों को खुलकर रखने वाले बनते हैं. जब आप अपने बच्चे की हर बात ध्यान से सुनते हैं तो आपकी यह खूबी बच्चों को जिंदगीभर याद रह जाती है.

प्यार जताने की आदत

कुछ पैरेंट्स ऐसे भी होते हैं जो अपने बच्चों से प्यार तो बहुत करते हैं, लेकिन उसे खुलकर अपने बच्चों के सामने एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं. जब आप अपने बच्चों को प्यार से गले लगाते हैं, उनकी तारीफ करते हैं और उनसे प्यार से बातें करते हैं, तो आपकी इन आदतों का काफी गहरा असर उनके दिल और दिमाग पर पड़ता है. बचपन में जब आप अपने बच्चे को प्यार देते हैं तो आपकी यह आदत उन्हें इमोशनली मजबूत बनने में मदद करती है. जब वे बड़े हो जाते हैं तब भी उन्हें अपने माता-पिता से मिला यह स्नेह और अपनापन याद रह जाता है.

गलती होने पर बिना डांटे समझाना

छोटे बच्चों से गलतियां होना एक बेहद ही आम बात है. लेकिन अगर माता-पिता बच्चे की हर छोटी से छोटी गलती पर भी गुस्सा करने लगते हैं या फिर उन्हें बिना सोचे-समझे डांट देते हैं, तो बच्चे उनसे डरने लग जाते हैं. वहीं, अगर एक माता-पिता गलती होने के बावजूद भी बच्चे से प्यार और पेशेंस से बात करने लगे, तो बच्चे के दिल में उनके लिए सम्मान बढ़ने लगता है. बच्चे माता-पिता की इस बात को जिंदगीभर याद रखते हैं कि कठिन समय में भी उन्हें डराया नहीं है, बल्कि एक सही रास्ता दिखाया है.

परिवार के साथ समय बिताना

आज की बिजी लाइफस्टाइल में कई माता-पिता ऐसे भी होते हैं जो अपने बच्चों को समय दे ही नहीं पाते हैं. बता दें बच्चों को सबसे ज्याद खुशी उसी समय मिलती है जब वह अपने पूरे परिवार के साथ समय बिता रहा होता है. परिवार के साथ बैठकर बातें करना, साथ बैठकर भोजन करना या फिर कहीं घूमने जाना उसे जिंदगीभर याद रह जाता है. ये यादें भले ही छोटी हों लेकिन बच्चो के लिए काफी ज्यादा स्पेशल बन जाती है. जब वे बड़े हो जाते हैं तब भी उन्हें परिवार के साथ बिताए गए ये पल याद रह जाते हैं.

बच्चों के सामने अच्छा व्यवहार करना

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि बच्चे वही बातें सीखते हैं, जो वे अपने घर और आसपास देखते हैं. अगर वे देखते हैं कि माता-पिता एक-दूसरे से प्यार और सम्मान से बातें कर रहे हैं, जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं और ईमानदारी से अपना जीवन जी रहे हैं, तो आगे चलकर वे भी इन्हीं आदतों को अपनाना शुरू कर देते हैं. अगर आप बच्चों को सफल होने के साथ एक अच्छा इंसान भी बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको खुद भी उनके सामने वैसा ही व्यवहार करना होगा. आपका यही व्यवहार आपके बच्चे को जीवनभर याद रह जाएगा.

  • Related Posts

    नहाय-खाय आज, क्या खाएं और किन नियमों का रखें ध्यान? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Chhath Nahay Khay 2026:  महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है. 13 नवंबर 2026 यानी आज नहाय-खाय मनाया जा रहा है. इस दिन से व्रती शुद्धता और सात्विकता के…

    Read more

    छठ में जिस सूरज को पूजते हैं, उसमें हर सेकेंड 1 लाख करोड़ परमाणु जितना विस्फोट; क्या है सूर्य के जन्म की कहानी

    सूर्य की उपासना से जुड़ा अनूठा लोकपर्व है छठ, जिसकी परंपरा आज बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से निकलकर दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है. चार दिनों तक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?