Ro no D15139/23

ग्राम फरसिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक हुई शामिल

 

276 ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, डिजिटल एक्स-रे यूनिट का हुआ शुभारंभ

 

धमतरी, 13 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम फरसिया में आज आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचाने तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। शिविर में कुल 276 हितग्राहियों ने पंजीयन कराकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक श्रीमती आराधना पटनायक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सर्वा थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य सेवाएं संचालक एवं मिशन संचालक श्री संजीव झा ने की।

श्रीमती आराधना पटनायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का नहीं बल्कि पूरे समाज का अभियान है। जनभागीदारी, समय पर जांच, उपचार और जागरूकता के माध्यम से ही टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और नवाचार आधारित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीकों का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बना रहा है।

 

श्री अरुण सर्वा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों को बेहतर उपचार, जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित जांच और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

 

कार्यक्रम के दौरान 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत प्राप्त हैंडहेल्ड डिजिटल एक्स-रे यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक उपकरण के माध्यम से फील्ड स्तर पर वल्नरेबल समूहों की चेस्ट एक्स-रे जांच कर टीबी की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्वरित जांच सुविधा उपलब्ध होगी तथा रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान एवं उपचार संभव हो सकेगा।

 

शिविर में आयुष्मान कार्ड एवं फूड बास्केट का वितरण किया गया। टीबी रोगियों के पोषण एवं उपचार सहयोग के लिए कार्यरत निक्षय मित्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिशुवती माताओं को पोषण आहार किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। इनमें डॉ. ए.के. नेताम (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. खेमराज देवांगन (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. जे.पी. दीवान (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. वासनी (फेफड़ा रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. दीपिका साहू (दंत रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे। चिकित्सकों द्वारा जटिल एवं विशेष रोगों से संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

 

शिविर के दौरान टीबी रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, रोग संबंधी भ्रांतियों को दूर करने तथा सामाजिक भेदभाव समाप्त करने पर विशेष बल दिया गया। आयुष विभाग द्वारा भी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं परामर्श का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराया गया।

 

शिविर की प्रमुख उपलब्धियां

 

* कुल पंजीयन – 276

* प्रयोगशाला जांच – 183

* नेत्र जांच – 45

* चश्मा वितरण – 10

* आयुष लाभार्थी – 70

* चेस्ट एक्स-रे – 143

* टीबी संदेहास्पद प्रकरण – 23

* आयुष्मान कार्ड पंजीयन – 20

* महिला रोग ओपीडी – 53

* शिशु रोग ओपीडी – 37

 

यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम नगरी श्रीमती प्रीति दुर्गम, राज्य टीबी अधिकारी डॉ. मेश्राम, एसपीएम डॉ. प्रदीप टंडन, डीपीएम डॉ. प्रिय कंवर, जनपद पंचायत सीईओ श्री रोहित बोर्झा, डीएचओ डॉ. आदित्य सिन्हा, बीएमओ डॉ. डी.एन. सोम, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सोमेंद्र साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम पंचायत फरसिया, राजस्व विभाग, हाई स्कूल फरसिया तथा पीएम-जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, टीबी उन्मूलन अभियान को सशक्त बनाने तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान