Ro no D15139/23

मॉर्निंग वॉक करने वालों में कम रहता है इन 5 बीमारियों का खतरा, फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो जान लें

Morning Walk Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि अपनी सेहत का ख्याल रखना तक भूल चुके हैं. पूरे-पूरे दिन कुर्सी पर बैठकर काम करते रहना, कंप्यूटर की तरफ देखते रहना और कुछ भी उल्टा-सीधा खा लेना, हमारी लाइफस्टाइल का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. इन गलत आदतों का नतीजा यह होता है कि हमारा शरीर बीतते समय के साथ कई तरह की बीमारियों का घर बनने लग जाता है. अगर आप बिना एक भी पैसा खर्च किए खुद को हमेशा फिट, एक्टिव, खुश और कई तरह की बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है हर सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाना. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन सुबह उठकर सिर्फ 30 मिनट पैदल चलने से आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खतरा आपको काफी हद तक कम हो जाता है जब आप हर सुबह सिर्फ 30 मिनट मॉर्निंग वॉक करते हैं.

कम हो सकता है दिल की बीमारियों का खतरा

आज के समय में यह हम सभी ने देखा है कि काफी कम उम्र के लोगों में ही दिल से जुड़ी बीमारियां और हार्ट अटैक का खतरा कितना ज्यादा बढ़ गया है. जब आप सुबह के समय थोड़े तेज कदमों से चलते हैं, तो इससे आपके दिल की धड़कनें बढ़ती हैं. इससे पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होने लग जाता है. सुबह की छोटी सी वॉक आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है और शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालती है. ऐसा होने की वजह से आपका दिल एकदम मजबूत रहने लग जाता है.

टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी होता है कम

खराब या फिर गलत चीजें खाने और पीने की वजह से आज लगभग हर परिवार में आपको कोई न कोई डायबिटीज का मरीज जरूर मिल ही जाता है. जब आप रोज सुबह वॉक करते हैं, तो आपके शरीर के मसल्स खून में जमा एक्स्ट्रा शुगर को एब्जॉर्ब कर लेते हैं और उसे एनर्जी में कन्वर्ट कर देते हैं. ऐसा होने की वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रहता है और आप इस गंभीर बीमारी से खुद को बचाकर रख पाते हैं.

बढ़ते हुए वजन और मोटापे का खतरा कम होता है

आज के समय में बढ़ता हुआ पेट और वजन हर दूसरे इंसान की समस्या बन चुकी है. वजन बढ़ने से शरीर में कई और बीमारियां भी आने लगती हैं. अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो मॉर्निंग वॉक आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती है. हर दिन सिर्फ आधे घंटे तेज चलने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरीज बर्न होने लगती हैं. ऐसा होने की वजह से आपका मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है और बिना किसी स्ट्रिक्ट डाइट के आपका बढ़ा हुआ वजन कम होने लगता है.

मेंटल स्ट्रेस और डिप्रेशन से राहत

अगर आप गौर करें तो आपको यह समझ में आएगा कि आज के समय में काम के प्रेशर और फैमिली प्रॉब्लम्स की वजह से लगभग हर व्यक्ति स्ट्रेस में जी रहा है. सुबह-सुबह जब आप फ्रेश हवा में सांस लेते हैं, हरे-भरे पेड़-पौधे देखते हैं, तो आपके दिमाग में एंडोर्फिन नाम का एक केमिकल बनने लगता है, जिसे हैप्पी हॉर्मोन के नाम से भी जाना जाता है. यह हॉर्मोन आपके मूड को तुरंत अच्छा कर देता है, जिससे मेंटल स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियां चुटकियों में दूर होने लग जाती हैं.

घुटनों और जोड़ों का दर्द

बढ़ती हुई उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोगों के घुटनों, कमर और जोड़ों में दर्द होने लगता है. लेकिन जब आप सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं, तो इससे आपके जॉइंट्स की फ्लेक्सिबिलिटी बरकरार रहती है और साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं. इसके अलावा, सुबह की हल्की सी धूप से आपके शरीर को विटामिन डी भी मिलता है, जो हड्डियों के लिए सबसे जरूरी है. हर दिन सुबह वॉक करने वालों को बुढ़ापे में भी गठिया या जोड़ों के दर्द की शिकायत नहीं होती.

  • Related Posts

    Chhoti Diwali 2026: आज छोटी दिवाली पर भद्रा का साया, कैसे करें पूजा और दीपदान?

    Chhoti Diwali 2026: छोटी दिवाली आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को मनाई जा रही है. इसे  और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व दिवाली से…

    Read more

    कम खर्च, कम शोर और ढेर सारा सुकून, इस दिवाली अपनाएं स्लो लिविंग का तरीका

    Slow Living Diwali: दिवाली आते ही मन में कई तरह की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. घर की सफाई, नए कपड़ों की खरीदारी, मिठाइयों की लिस्ट, मेहमानों का स्वागत और घर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?