Ro no D15139/23

विश्व रक्तदान दिवस पर बलरामपुर में रक्तदान का उत्साह, 19 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

रायपुर , 15 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर में कुल 19 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।

कलेक्टर के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। रक्तदाताओं ने रक्तदान को सामाजिक दायित्व बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी भी देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान से न केवल गंभीर मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है, बल्कि रक्त की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा दान है, जो सीधे किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति सकारात्मक जागरूकता फैलाने की अपील की।

रक्तदान शिविर में योगदान देने वाले सभी 19 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, लैब तकनीशियनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा रक्तदाता समूह के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण