Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री ने 99 लाख 78 हजार रूपए के सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया

*निगम के पं.रविशंकर नगर वार्ड के श्री मेडिको से दादर नाला पुल तक होगा सड़क डामरीकरण व जीर्णाेद्धार का कार्य*

 

रायपुर, 15 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज कोरबा के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत रविशंकर नगर में 99 लाख 78 हजार रूपये की लागत से होने जा रहे बिटुमिन सड़क निर्माण व डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया उन्होने भूमिपूजन पट्टिका का अनावरण एवं नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया तथा कार्य के दौरान गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखने एवं शीघ्र कार्य को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

 

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन अंतर्गत रविंशकर नगर स्थित श्री मेडिको से दादर नाला पुल तक एस.ई.सी.एल. के सीएसआर मद से 99 लाख 78 हजार रूपये की लागत से बिटुमिन सड़क का निर्माण कराया जाना हैं, जिसका शुभारंभ आज उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के हाथों किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेन्द्र देवंागन, वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान एवं सुनीता चौहान, राकेश वर्मा, चन्द्रलोक सिंह, प्रताप सिंह कंवर आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

 

12 वर्षाे में प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया देश का सम्मान-इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, इन 12 वर्षाे में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में ऐतिहासिक कार्य किये तथा विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ाया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न मदों के अंतर्गत 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत कराये जा चुके है तथा अभी और विकास कार्य स्वीकृत होने जा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि निगम क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों के डामरीकरण व जीर्णाेद्धार के कार्य स्वीकृत हैं, जैसे-जैसे डामर की उपलब्धता होती जा रही है, सड़क डामरीकरण के कार्य सम्पन्न किये जा रहे हैं।

 

बिना भेदभाव के हो रहे विकास कार्य-इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री व उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से निगम क्षेत्र में व्यापक रूप से विकास कार्य हो रहे हैं तथा सभी 67 वार्डाे में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं मुझे कोरबा की जनता का जो भरपूर आशीर्वाद मिला, उन्होने हम पर जो विश्वास जताया, वह विश्वास हमेेशा बना रहेगा, विश्वास टूटने नहीं दिया जाएगा, इस हेतु हम कृत्य संकल्पित हैं।

 

बरसात पूर्व सड़क के कायाकल्प के लिये आभार-इस अवसर पर रविशंकर नगर वार्ड के पार्षद श्री अब्दुल रहमान ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के प्रयासों से वार्ड की जीर्ण-शीर्ण सड़क का बरसात पूर्व कायाकल्प हो रहा है, इसके लिये मैं उनके प्रति आभारी हूॅं। उन्होने कहा कि उनके मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है, जिसके लिये मैं बधाई देता हूॅं।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, युवराज चन्द्रा, भुनेश्वर तिवारी, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, अनिल यादव, करन सिंह राजपाल, सुरेन्द्र राजवाडे़, श्रीकांत सिंह, मुकेश झा, हेमंत चन्द्रा, दिलीप दास, गोपलाल राठिया आदि के साथ काफी संख्या मंे लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा