Ro no D15139/23

जनचौपाल से बदली जिंदगी: पहाड़ी कोरवा दिव्यांग मंगरू राम को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा

*दूरस्थ वनांचल तक पहुंची शासन की मदद*

 

रायपुर , 15 जून 2026/ शासन की योजनाएं जब संवेदनशील प्रशासनिक पहल के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तब उनका वास्तविक प्रभाव दिखाई देता है। बलरामपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के दिव्यांग हितग्राही श्री मंगरू राम की कहानी इसी सकारात्मक बदलाव की मिसाल बनकर उभरी है।

 

विकासखंड कुसमी की ग्राम पंचायत जिगनियां के आश्रित ग्राम सुपढाका में आयोजित पहाड़ी कोरवा जनजाति चौपाल के दौरान 60 प्रतिशत दिव्यांग श्री मंगरू राम की समस्या प्रशासन के संज्ञान में आई। लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थता के कारण उन्हें दैनिक कार्यों और आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। दूरस्थ क्षेत्र में रहने के कारण उनकी समस्या वर्षों से अनसुलझी बनी हुई थी।

 

चौपाल के दौरान बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए श्री मंगरू राम की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के अनुरूप विभाग द्वारा त्वरित पहल करते हुए श्री मंगरू राम को ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई, जिसे ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मानमती ने उन्हें सौंपा।

 

ट्रायसाइकिल मिलने के बाद श्री मंगरू राम के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दैनिक जरूरतों के कार्य भी वे अधिक सहजता और आत्मसम्मान के साथ कर सकेंगे। उनके लिए यह ट्रायसाइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की नई राह बन गई है।

 

श्री मंगरू राम ने भावुक होकर बताया कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें दूसरों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब वे स्वयं अपने कार्य कर सकेंगे। उन्होंने इस सहायता के लिए राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    16 जून से 15 अगस्त तक क्लोज सीजन अवधि में मत्स्याखेट पूर्णतः निषिद्ध

    अम्बिकापुर 16 जून 2026/  मछली पालन विभाग के उपसंचालक ने बताया कि वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन)को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय…

    Read more

    मिशन शक्ति अंतर्गत ’’सखी’’ (वन स्टॉप सेंटर) के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अंतिम वरीयता एवं चयन/प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 16 जून 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित ’’सखी’’ वन स्टाॅप सेन्टर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी…

    Read more

    NATIONAL

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं