Ro no D15139/23

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

– तीन दिनों में 2886 किसानों से 10 हजार 610.64 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

 

*- अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई*

 

*- जिले में अब तक 13 प्रकरणों में 1378 क्विंटल अवैध धान एवं 2 वाहन जप्त*

 

राजनांदगांव 17 नवम्बर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसान उत्साहपूर्वक अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। धान खरीदी के तीसरे दिन आज 17 नवम्बर 2026 को जिले के 119 उपार्जन केन्द्रों के लिए 1196 टोकन जारी किए गए थे, जिनमें कुल 4 हजार 831.51 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए पंजीयन किया गया था। जारी टोकन के विरूद्ध 1128 किसानों ने 4 हजार 267.76 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया। इस प्रकार टोकन प्राप्त करने वाले 94.31 प्रतिशत किसानों ने आज अपना धान बेचा। जिले में धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद अब तक तीन दिनों में कुल 2886 किसानों से 10 हजार 610.64 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।

 

*अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई -*

 

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने के प्रयासों पर रोक लगाने के लिए राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज 17 नवम्बर 2026 को जिले में अवैध धान के 8 प्रकरण दर्ज कर कुल 921.60 क्विंटल धान एवं 2 वाहन जप्त किए गए।

 

*कलेक्टर ने पाटेकोहरा बैरियर का किया औचक निरीक्षण, 2 वाहनों से 1082 कट्टा धान जप्त -*

 

जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित चेकपोस्टों में सघन जांच की जा रही है। कलेक्टर ने आज छुरिया विकासखंड के अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पाटेकोहरा बैरियर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वाहनों की जांच में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर 2 वाहनों से कुल 1082 कट्टा (595.40 क्विंटल) धान जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। कलेक्टर ने बैरियर में तैनात कर्मचारियों को अन्य राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच करने तथा वाहनों की जानकारी रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध धान परिवहन पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

 

*विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान अवैध धान जप्त -*

 

जिले में अवैध धान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ग्राम सिंघोला राजनांदगांव में मंडी राजनांदगांव द्वारा 2 प्रकरणों में 428 कट्टा (171.20 क्विंटल) धान जप्त किया गया। इसी प्रकार धान उपार्जन केन्द्र सुरगी एवं मचानपार में 2 प्रकरणों में 165 कट्टा (66 क्विंटल) धान जप्त किया गया। ग्राम मोहारा राजनांदगांव में एक पोल्ट्री उद्योग से 125 कट्टा (50 क्विंटल) धान जप्त किया गया। इसी तरह धान उपार्जन केन्द्र कोलिहापुरी में ग्राम पटपर के एक व्यक्ति द्वारा 100 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाया गया था। राजस्व विभाग द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में संबंधित व्यक्ति के रकबे में लगभग 61 क्विंटल धान के बराबर फसल पाई गई। शेष 98 कट्टा (39 क्विंटल) धान के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उक्त धान को जप्त किया गया।

 

*अब तक 13 प्रकरणों में 1378 क्विंटल अवैध धान जप्त -*

 

जिले में अवैध धान के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत 16 नवम्बर 2026 तक 5 प्रकरणों में 456.40 क्विंटल धान जप्त किया गया था। वहीं 17 नवम्बर को 8 नए प्रकरणों में 921.60 क्विंटल धान एवं 2 वाहन जप्त किए गए। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 13 प्रकरणों में 1378 क्विंटल धान, 3039 नग बारदाना एवं 2 वाहन जप्त किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही वास्तविक किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं खरीदी कार्य की सतत निगरानी की जा रही है।

  • Related Posts

    जनजातीय नायकों का त्याग और बलिदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व – अरुण साव

    *जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*   *शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और कलाकारों का सम्मान*   रायपुर. 17 नवम्बर…

    Read more

    दिग्विजय क्लब के संबंध में प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई, वित्तीय लेन-देन पर लगी रोक, खेल गतिविधियां रहेंगी जारी

    *- तहसीलदार को बनाया गया प्रशासक, तीन दिन में अभिलेख और संपत्ति संबंधी दस्तावेज सौंपने के निर्देश*   राजनांदगांव 17 नवम्बर 2026। श्री दिग्विजय क्लब के संबंध में प्राप्त शिकायत…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी