Ro no D15139/23

नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली वाहनों की विशेष जांच, 14 वाहनों में मिली खामियां

 

*विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूल

धमतरी, 16 जून 2026/ जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल लौट आई है। लंबे अवकाश के बाद विद्यार्थी उत्साह और उमंग के साथ विद्यालय पहुंच रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्कूली वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया गया।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी धमतरी द्वारा परिवहन उड़नदस्ता एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नगरी रोड स्थित भोयना के नवीन परिवहन कार्यालय परिसर में विशेष जांच अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही।

अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों एवं लीज अनुबंध के माध्यम से संचालित स्कूल बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। निर्धारित निरीक्षण तिथि पर कुल 34 स्कूली वाहनों का परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान 14 वाहनों में विभिन्न प्रकार की तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं। इनमें रिफ्लेक्टर का अभाव, नंबर प्लेट का स्पष्ट नहीं होना, पार्किंग लाइट, इंडिकेटर, वाइपर तथा अन्य लाइटों का खराब होना प्रमुख रहा। इन कमियों के कारण संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 12 हजार रुपये का समझौता शुल्क वसूल किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बस चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, रॉन्ग साइड वाहन नहीं चलाने, शराब सेवन कर वाहन संचालन से बचने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्कूली वाहनों की नियमित जांच, निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में विद्यालय भेज सकें।

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी*   *नारागांव बनेगा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव, पेयजल और आवास…

    Read more

    (रायपुर समाचार) हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी आयोजित

    रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य की तिथियां निर्धारित कर दी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी