Ro no D15139/23

कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/  02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “कुष्ठ मुक्त भारत” बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ. जी.एस. जात्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. आशुतोष तिर्की, जिला कुष्ठ अधिकारी, डॉ. आर.एस. पैंकरा, पूर्व डीएलओ, डॉ. रोशन बरियार, नोडल अधिकारी टीबी कार्यक्रम, श्री देवेंद्र राठौर, सहायक नोडल लेप्रोसी, श्रीमती मनीषा कुजूर, श्री रुस्तम अंसारी, श्री टी.एस. साहू, श्री ईश्वर पाटिले, श्री रमेश राम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में रानी यादव ने प्रथम, साक्षी मिश्रा ने द्वितीय तथा कलावती श्रीवास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
कुष्ठ रोग के लक्षणों की दी जानकारी
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. आशुतोष तिर्की ने कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि शरीर की त्वचा पर दाग-धब्बे या चकत्ते, जिनमें सुन्नपन हो, त्वचा के रंग से अलग तेलिया-तमिया चमक वाले निशान, नसों में मोटापन या सूजन, हाथ-पैरों में झुनझुनी अथवा सुन्नपन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा चेहरे पर, विशेषकर भौंहों के ऊपर, ठोड़ी या कानों में गठान, सूजन अथवा मोटापन तथा हाथ-पैरों में बार-बार फफोले आना या पैरों में ऐसा घाव होना जो ठीक न हो रहा हो, कुष्ठ रोग के संभावित लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति में इनमें से एक या एक से अधिक लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण वाले व्यक्ति की जानकारी नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ता को देना चाहिए, ताकि समय पर जांच एवं उपचार किया जा सके।
समय पर उपचार से कुष्ठ रोग का पूर्ण उपचार संभव
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने बताया कि कुष्ठ एक पुरानी और धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है। शरीर पर रंग से अलग दाग-धब्बे, तेलिया-तमिया चमक तथा उस स्थान पर संवेदना कम होना या सुन्नपन जैसे लक्षण दिखाई देने पर कुष्ठ रोग की संभावना हो सकती है। ऐसे मामलों में बिना देरी किए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर जांच एवं उपचार कराना चाहिए। उपचार में देरी होने पर विकृति की संभावना बढ़ सकती है।
उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग किसी पाप का फल नहीं है और इसे लेकर समाज में व्याप्त भय एवं भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है। समय पर पहचान और पूर्ण उपचार से मरीज स्वस्थ हो सकता है। स्वास्थ्य संस्थाओं में कुष्ठ रोग की जांच एवं बहु-औषधि उपचार (डक्ज्) निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुष्ठ रोग के संभावित लक्षण दिखाई देने पर स्वयं उपचार कराने के साथ-साथ परिवार एवं आसपास के लोगों को भी समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के लिए प्रेरित करें।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी