Ro no D15139/23

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी गई छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी,

समस्याओं का हुआ समाधान
हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाबी

जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं सेवा मेरा योगदान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों के ग्रामों में सेवा सेतु शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है।
इसी क्रम में विगत दिवस पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बुलडेगा, मनोरा विकासखंड के ग्राम बेजोंरा तथा जनपद पंचायत बगीचा एवं कांसाबेल क्षेत्र में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
शिविर में खाद्य विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों से राशन, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया गया।
शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को उनके नए भवन की चाबी सौंपी गई।
सेवा सेतु शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपने गांव में ही शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एवं सुविधा मिल रही है। इससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।

  • Related Posts

    महिला मोर्चा की दो दिवसीय कार्यशाला मे महिलाओ को राजनीतिक कार्यशैली सिखायेंगे भाजपा नेता

        रायपुर।नया रायपुर स्थित जैमन मानस भवन में आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष…

    Read more

    जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में राजनांदगांव के देवनारायण वर्मा ने राज्य स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान

    – आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने 1 लाख 51 हजार रूपए का चेक प्रदान कर किया सम्मानित*   *- जिले के चार विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    प्रधानमंत्री मोदी के मनीला दौरे से लेकर Cyclone Akvan के खतरे तक, स्कूल असेंबली के लिए पढ़ें 17 नवंबर की

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    CM Yogi Book: ‘योगी की पाती’ में CM योगी के वनटांगिया संघर्ष, स्कूल खोलने पर दर्ज मुकदमे और 23 गांवों के विकास की कहानी

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा, SIR पर SC में 48 सवाल, इंदिरा से डरती थीं सोनिया

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में परिचर्चा  स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : श्रवण कुमार,सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी