Ro no D15139/23

आदिम जाति विकास विभाग की अनुकरणीय पहल: राज्य के 1000 आश्रम-छात्रावासों में विकसित होगी पोषण वाटिकाएं, बच्चों को मिलेंगे ताजे फल एवं सब्जियां

*मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष लगभग 2000 सीटों की वृद्धि*

*प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा*

रायपुर, 23 जून 2026/आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने प्रदेश के छात्रावास-आश्रमों में शैक्षणिक सुविधाओं, पोषण और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव श्री बोरा ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में छात्रावास-आश्रमों में सतत मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्री बोरा ने राज्य के 1000 आश्रम-छात्रावासों में पोषण वाटिकाएं विकसित करने के भी निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि प्रमुख सचिव श्री बोरा के मार्गदर्शन में राज्य के 1000 आश्रम-छात्रावासों में पोषण वाटिकाएं विकसित करने जा रहे हैं, ताकि यहां रहने वाले बच्चों को ताजे फल और सब्जियां मिल सकें। इन वाटिकाओं में आम, अमरूद, जामुन, पपीता, सीताफल और केला जैसे फलदार वृक्षों के साथ भिंडी, टमाटर, करेला, लौकी, आलू, प्याज और मुनगा जैसी सब्जियों के पौधे लगाए जाएंगे। इससे बच्चों को ताजे और पौष्टिक फल-सब्जियां उपलब्ध होंगी तथा परिसर को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा।

बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि विभागीय छात्रावास-आश्रम शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए यहां अध्ययनरत बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने 16 जून से शुरू हुए नवीन शैक्षणिक सत्र की समीक्षा करते हुए छात्रावास-आश्रमों में आधार बेस उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू करने तथा सत्र प्रारंभ होने से पहले पाठ्य-पुस्तकें, गणवेश और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने बैठक में बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल 3357 छात्रावास-आश्रम संचालित है और यहां 1,98,371 स्वीकृत सीटें हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और विभागीय मंत्री श्री नेताम के मार्गदर्शन में इस वर्ष लगभग 2000 सीटों की वृद्धि की है।

प्रमुख सचिव ने वर्ष 2025-26 में स्वीकृत छात्रावास-आश्रम भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कुल 254 स्वीकृत कार्यों में से 191 कार्य निर्माणाधीन हैं तथा 45 कार्य अप्रारंभ हैं। इस प्रकार पूर्ण कार्यों का प्रतिशत 27 प्रतिशत रहा। समीक्षा के दौरान जिलावार प्रगति दर्ज करने, शीर्ष और न्यूनतम प्रदर्शन वाले जिलों की पहचान करने तथा सभी परियोजनाओं के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर 31 जुलाई तक अधिकतम कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य सचिव के टी.एल. में लंबित प्रकरणों, वित्त विभाग में लंबित मामलों, संविधान के अनुच्छेद 275(1) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के स्वीकृत कार्यों की प्रगति और 2026-27 की प्रस्तावित कार्य योजना की भी समीक्षा की गई।

बैठक में आयुक्त श्री डी.राहुल वेंकट, संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, प्रबंध संचालक, अत्यावसायी सहकारी वित एवं विकास निगम श्री जगदीश कुमार सोनकर, संयुक्त सचिव श्री बी.के.राजपूत एवं श्री अनुपम त्रिवेदी, अपर संचालक श्री संजय गौड़, वित्तीय सलाहकार श्री नीरज मिश्रा, उपायुक्त श्री एल.आर.कुर्रे, श्री विश्वनाथ रेडडी, श्रीमती मेनका चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता श्री त्रिदीप चक्रवर्ती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जशपुर जिले में हजारों परिवारों की जिंदगी

    सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सेवा मेरा योगदान    सभी विकास खंड में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और युवाओं ने लिया हिस्सा, नशामुक्ति का दिया संदेश

    सेवा संकल्प अभियान 2026 जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय जशपुर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान