Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जशपुरनगर 23 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) तथा योजना से जुड़े वेंडर्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके बिजली बिल में भी उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों तक योजना की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त हो सकें। साथ ही स्वीकृत प्रकरणों में सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें। बैठक में उन्होंने बैंकिंग संस्थाओं को ऋण स्वीकृति एवं वितरण प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने के निर्देश भी दिए।  जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों एवं स्थापित सोलर संयंत्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बैंक, आवेदक एवं वेंडर्स के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में मौजूद एलडीएम श्री राकेश तिवारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदक आवेदन पत्र में वही मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी दर्ज करें, जो उनके बैंक खाते से लिंक हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा तथा यदि किसी आवेदन को अस्वीकृत किया जाता है तो उसका वैध कारण भी आवेदक को बताया जाएगा। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी एवं योजना से जुड़े वेंडर्स उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा